नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन का खिताब किया अपने नाम, साथ ही बनाए कई रिकॉर्ड

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 36वीं बार एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को मात दी। यह उनका पांचवा इटालियन ओपन का खिताब था। नोवाक जोकोविच ने एटीपी मास्टर्स 1000 का अपना पहला फाइनल खेल रहे आठवीं वरीयता प्राप्त श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया। नोवाक ने यह मैच और खिताब दोनो अपने नम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

 

 

 

 

सर्वाधिक एटीपी मास्टर्स का खिताब नोवाक जोकोविच के नाम

 

जी हां, इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच अब सबसे ज्यादा एटीपी मास्टर्स का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को पछाड़ा है । नडाल ने 35 जबकि रोजर फेडरर ने मात्र 28 बार एटीपी मास्टर्स का खिताब जीता है।

 

 इटालियन ओपन जीतने वाले सर्वाधिक उम्रदराज खिलाड़ी भी है जोकोविच

 

आपको बता दें कि नोवक जोकोविच अब इटालियन ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 33 साल की उम्र में यह ट्रॉफी जीती है। इतने उम्र में और कोई भी खिलाड़ी यह खिताब नहीं जीता है अभी तक।  वहीं जोकोविच के इस साल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 32 में से कुल 31 मैच में जीत दर की है।  इसके साथ ही 2020 में उन्होंने कुल चार ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।

 

287 हफ़्तों से नंबर वन बने हुए हैं नोवाक जोकोविच

 

 

 

नोवाक जोकोविच का नंबर वन का ताज अभी भी बरकरार है। जोकोविच ने दुनिया का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रहते हुए 287 हफ्ते पूरे किए। उन्होंने इस मामले में पीट संप्रास (286 हफ्त) को पीछे छोड़ा। हालांकि सर्वाधिक समय तक नंबर वन बनने का रिकॉर्ड रिकॉर्ड फेडरर के नाम है। रोजर फ़ेडरर ने 310 हफ़्तों तक नंबर वन पायदान पर बने रहे थे। जो कि रिकॉर्ड है।इवान लेंडल (270 हफ्ते) चौथे और जिमी कॉनर्स (268 हफ्ते) पांचवें नंबर पर हैं।

 

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER