लॉकडाउन के कारण सभी सिनेमाघरों में ताले लटके हुए हैं। ऐसे में फ़िल्में और वेब सीरीज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही है, जिससे कि दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी ना रह जाए। वहीं, बॉलीवुड कलाकारों में भी वेब सीरीज का क्रेज़ बढ़ रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुईं वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के चर्चे आसमान छू रहे हैं। आम आदमी से लकर बॉलीवुड सेलिबरिटीज तक यह सीरिज चर्चित है।
आइए जानते हैं इस सीरिज की खासियत मनोज बाजपेयी
और अनुराग कश्यप की ज़ुबानी।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के अनुसार जयदीप अहलावत और नीरज कबि स्टारर यह वेब सीरीज़ काफी दिलचस्प है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, ‘बतौर फ़िल्ममेकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैनें अभी पाताल लोक देखी। लंबे समय के बाद इस देश में मुझे बेस्ट क्राइम थ्रिलर देखने को मिला।’ इसके अलावा अनुराग ने इसके लेखन और स्क्रिप्ट की भी तारीफ की।
My filmmaker’s heart is full of joy. I just saw PAATAAL LOK. The best crime thriller I have seen to come out of this country in the longest time, maybe forever.
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) May 15, 2020
मनोज बाजपेयी को भा गई इस सीरीज की स्क्रिप्टिंग
बेहद लोकप्रिय एक्टर मनोज बाजपेयी इस सीरीज की तारीफ में लिखते हैं कि, एक बारीक स्क्रिप्ट, क्राफ्ट, फ़िल्माई गई, निर्देशित, एडिटेड और बेहतरीन प्रदर्शन इसे विशुद्ध सीरीज़ पाताल लोक बनाती है। मैं सभी एक्टर्स, मेकर्स और निर्देशक को शुभकामनाएं दे रहा हूं। जयदीप, अभिषेक, नीर, गुल और विपिन ने बेजोड़ काम किया है। बहुत सीखा, वाह।’
जानिए हंसल मेहता क्या कहते हैं
फ़िल्ममेकर हंसल मेहता का कहना है कि, ‘जयदीप अहलावत एक बेहतरीन एक्टर हैं। शो के बारे में सब कुछ अच्छा है। सुदीप शर्मा और उनकी टीम ने तरुण तेजपाल की किताब को बड़े सही तरीके से अपनी वेब सीरीज़ में उतारा है। शानदार स्टोरी टेलिंग।’
इनके अलावा कई और बॉलीवुड कलाकारों ने इस सीरीज की तारीफ़ की है। हुमा कुरैशी और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।
अपको बताएं कि, बीते शुक्रवार को पाताल लोक रिलीज़ हुई है। इस वेब सीरीज़ को अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, सुदीप शर्मा ने इसे बनाया है। वेब सीरीज़ में जयदीप अहलावत, नीरज कबि, अभिषेक बनर्जी और गुल पनाग मुख्य़ भूमिका में हैं। वहीं, इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी और विपिन जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिका में हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.