बॉलीवुड बादशाह की शहजादी सुहाना खान के जन्मदिन को कैसे मनाया खान फैमिली ने, जानिए

सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की शहजादी यानी उनकी पुत्री सुहाना खान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम अपको खान फैमिली की वायरल तस्वीरों से मुखातिब कराएंगे। शाहरुख खान की बेटी और सोशल मीडिया स्टार सुहाना खान आज 20 वर्ष की हो गई हैं। इनका जन्म 22 मई 2000 को हुआ था। वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं।

सुहाना का एक बड़ा भाई आर्यन और छोटा भाई अबराम खान है। सुहाना की बचपन से ख्वाहिश थी की वह एक्ट्रेस बनें। वर्तमान में वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फ़िल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। 2018 में इन्होंने वोग पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा था,’मुझे नहीं लगता कि जब मैंने फैसला किया तो कोई एक मोमेंट था। मैं छोटी थीं लेकिन मेरे माता-पिता को इस बात का एहसास हुआ कि मैं अभिनय के बारे में गंभीर थीं, जब उन्होंने पहली बार मेरा प्रदर्शन देखा। मैं स्कूल प्रदर्शन में ‘द टेम्पेस्ट’ के मिरांडा की भूमिका निभा रही थीं।’

https://www.instagram.com/p/BlTcyvdl194/?utm_source=ig_embed&ig_mid=97CB0C08-F619-4AB8-81EF-04619A163212

 

अपको बता दें कि, हाल ही में सुहाना खान ने अपनी पहली लघु फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में अभिनय किया है जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स से काफ़ी प्रशंसा बटोरी है।

जानिए बेटी के ख्वाब को लेकर पिता का क्या कहना है

बेटी के ख्वाबों को लेकर शाहरुख ने कहा था, ‘सुहाना एक एक्ट्रेस हो सकती है। उसके पास मुझसे पांच गुना अधिक मेहनत करने की हिम्मत है। मैं चाहता हूं कि, वह अनुभव करे कि मेरी महिला सह-कलाकार क्या कर रही हैं। मेरी बेटी उनकी तरह एक एक्ट्रेस होगी और मैं दर्द महसूस करना चाहता हूं।’

अपको एक और खास बात बताएं कि, सुहाना खान सोशल मीडिया स्टार के नाम से भी जानी जाती हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर वह अब पहले से भी काफी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं। वह हर लुक में बेहद ख़ूबसूरत नज़र आती हैं। इनके फैंस भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं और हाल ही में इन्होंने अपना सोशिया मीडिया हैंडल सार्वजनिक भी कर लिया है। जिससे कि इनके फॉलोअर्स भी तेज़ी बढ़ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CAdeJwTA7dY/?utm_source=ig_embed&ig_mid=97CB0C08-F619-4AB8-81EF-04619A163212

 

Pic courtesy : Instagram

सुहाना के जन्मदिन पर उनके फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और इनकी तस्वीरों को भी शेयर किया है। हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या पांडे ने भी अपनी बेस्टी सुहाना को ढेरों बधाइयां दी है। साथ ही इनके साथ कई सेल्फ़ी और तस्वीरें भी शेयर की।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER