आ रहा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, नजर आएंगे इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे

आ रहा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, नजर आएंगे इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे

जल्द टेलीवीजन पर जाना-माना खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अपने नए सीजन के साथ पूरी तरह से धमाल मचाने के लिए आ रहा है। जहां आपको इस सीजन में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि अभी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का नया प्रोमो सामने आया है जो यह कहानी बयां कर रहा है कि इस बार के सीजन में खतरे का लेवल रोहित शेट्टी पहले से और ज्यादा बढ़ाकर लेकर आ रहे है। जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है।

शो का प्रोमो हो चुका है लांच

आपको बता दें कि इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शो की शूटिंग की जा रही है। जहां शो का नया प्रोमो लांच कर दिया गया है। प्रोमों में टीवी के स्टार अर्जुन बिजलानी और रोहित शेट्टी एक साथ नजर दिख रहे है। जहां प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि इस बार की सीजन भी हर बार की तरह एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेकर टेलीवीजन पर आ रहा है।

इस महीने टेलीकास्ट हो सकता है शो

वहीं, प्रोमो में यह दिखाया गया है कि अर्जुन बिजलानी ऊंचाई पर बने एक पुल पर खड़े हैं जो कि मेटल का बना हुआ है। पुल पर चलते हुए कई बार अर्जुन बिजलानी को बिजली का झटका लगता है। जहां अर्जुन जोर से चिल्लाने लगते हैं। जहां वह खुद को दर्द को अनदेखा करते हुए श्रीदेवी के हवा-हवाई सांग को मजेदार तरीके से भी गाते हैं। जहां अर्जुन कहते हैं कि बिजलानी गिराने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको बिजलानी-बिजलानी। जहां ये सब देखकर रोहित शेट्टी हंसने लगते है। हालांकि शो की बात करें तो यह शो जुलाई माह से टेलीवीजन पर टेलीकास्ट किया जा सकता है।

ये लोग आएंगे नजर

शों में इस बार अर्जुन बिजलानी के साथ इस बार विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खानस अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, सौरभ राज जैन और अनुष्का सेन कंटेस्टेंट डर का खेल खेलते हुए शो मे नजर आएंगे।

Summary
आ रहा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, नजर आएंगे इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे
Article Name
आ रहा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, नजर आएंगे इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे
Description
जल्द टेलीवीजन पर जाना-माना खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अपने नए सीजन के साथ पूरी तरह से धमाल मचाने के लिए आ रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER