कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक घर से कही बाहर जाना पड़ता है और इस दौरान हमारे घर की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होता। तो ऐसे में हर किसी को अपने घर की सुरक्षा की चिंता जरूर सताती है। बता दे कि अब आपको अपने घर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो इसलिए क्यूकि अब मार्किट में सीसीटीवी कैमरे वाला बल्ब उपलब्ध हो चुका है। इसका मतलब ये है कि अगर आपके घर में कोई चोरी छिपे घुस भी जाएँ तो उसे ये पता नहीं चलेगा कि आपके घर के बल्ब में ही कैमरा लगा हुआ है।
सीसीटीवी कैमरे वाला बल्ब..
गौरतलब है कि आज तक आपने अपने घर को रोशन करने के लिए बहुत से साधारण बल्ब्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन ये बल्ब सच में काफी बेहतरीन है। इस बल्ब को आप आसानी से ऑनलाइन भी खरीद सकते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन को 2.4G वाईफाई से कनेक्ट करे। इसके बाद “360 eyes” एप डाउनलोड करे और अपने फोन में पैनोरमिक बल्ब कैमरा जोड़े। इससे आप कभी भी और कही भी लाइट कैमरा को नियंत्रित कर सकते है। हालांकि अगर हम इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत आठ हजार तीन सौ छब्बीस रूपये तक हो सकती है।
बता दे कि जब आप यह सीसीटीवी कैमरे वाला बल्ब खरीदेंगे तो आपको इससे जुडी सारी जानकारी दी जाएगी। अब ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप अपने घर के लिए यह खास बल्ब खरीदना चाहते है या कोई साधारण बल्ब खरीदना चाहते है। वैसे तो आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी ने इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है कि अब कभी भी कुछ भी हो सकता है। मगर फिर भी हम तो यही कहेंगे कि कोई भी नयी चीज खरीदने से पहले सौ बार जरूर सोच ले। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


