हम अक्सर देखते है कि ठंड के दिनों में बदलता हुआ मौसम और सर्द हवा सर्दी जुकाम को न्यौता देती है। वहीं, ऐसे में लोग हमेशा बंद नाक से भी परेशान रहते है। जिन्हें कुछ अच्छा भी नहीं लगता है। अगर आपको ये समस्य़ा परेशान कर रही है, तो हम आपको आज बताते है कि कैसे आप बंद नाक से ठंड के दिनों में छुटकारा पा सकते है।
गर्म पानी की ले भांप
आपको सबसे पहले गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की भी कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर अपना चेहरा करके उस पानी की भाप लें। कुछ देर में आप देखेंगे कि यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में भी बहुत राहत देगा।
बंद नाक के लिए करे ये व्यायाम
वहीं, आपको बता दे कि बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका होता है उसके लिए है एक छोटा सा व्यायाम। जी हां, इस आसन को करने के लिए इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की ओर झुकाना है और कुछ समय के लिए आपको सांस भी रोककर रखना है। इसके बाद आप देखेंगे कि नाक खोलकर आप आसानी से सांस ले सकेंगे।
नारियल तेल की भी ले सकते है मदद
क्या आप ये जानते है कि नारियल का तेल भी बंद नाक को खोलने में मदद करता है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो, तो आप नारियल का तेल अंगुली में लेकर नाक के अंदर तक उसे लगाएं। या फिर एक तरीका ये भी है कि नरियल तेल की कुछ बूंदे आप नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आप देखेगे कि आपकी नाक खुल जाएगी लेकिन आपको एक चीज का ध्यान रखना है कि नारियल तेल पिघला हुआ होना चाहिए।
कपूर भी है उपाय
वहीं, अगर आपकी नाक बंद हो तो कपूर की महक से भी बंद नाक को खोला जा सकता है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ भी मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर आप सादा कपूर सूघंते है तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा अगर आपकी नाक बंद है तो आप गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल सकते है।



