शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(shilpa shetty)

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बताया अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़, आज हां बॉलीवुड की दुनिया में शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद और सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाने के बाद भी कई रिश्ते टूट जाते हैं। तो वहीं, इसी बॉलीवुड की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जिनकी कसमों में इतना प्यार है कि वह अभी भी जुड़े हैं। उनमें से एक रिश्ता हैं अभिनेत्री शिप्ला शेट्टी कुंद्रा और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी का राज़ बताते हुए सुपर डांसर शो में बात कही।

सोनी टीवी में आने वाले रियलिटी शो “सुपर डांसर चैप्टर 3” में इस शनिवार रविवार शादी वीक स्पेशल मनाया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बतौर जज छोटे छोटे बच्चों को शादी का मतलब समझाती हुई नजर आई। वहीं, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी सक्सेस फुल मैरिज लाइफ को लेकर कई सीक्रेट बताए हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा कि ‘मैं कोई एडवाइजर नहीं हूं एक दोस्त होने के नाते मैं यही कहूंगी कि किसी भी रिश्ते में विश्वास का होना जरूरी है। जो कि मेरे और राज के बीच बरकरार है। मुझे कभी नहीं लगता कि हम शादी के रिश्ते में बंधे हैं। मेरे हसबेंड मुझे आज भी गर्लफ्रेंड बुलाते हैं और मैं भी उन्हें ब्वॉयफ्रेंड कहती हूं। अब भी हम शुक्रवार रात को डेट पर जाते हैं। इससे हमें वह बोझ महसूस नहीं होता कि एक साथ सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि हम शादी में हैं। ज्यादातर शादियां इसी दवाब के कारण टूट जाती हैं। हमारी शादी को 10 साल हो गए हैं। किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ना बहुत जरूरी होता है, चाहे वह दोस्त, भाई-बहन या पति-पत्नी के बीच ही क्यों न हो। मैं चाहती हूं कि हर रिश्ते से सीखूं। मैंने राज से बहुत कुछ सीखा है। आपको खुद को अपग्रेड भी रखना होता है।आई लव यू कुकी’।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों की शादी को अब 10 साल बीत गए हैं। अब उनका एक छोटा बेटा भी हैं वियान कुन्द्रा है। वियान का जन्म 21 मई 2012 में जन्मे गए थे। अब वह 6 साल के हो गए हैं। और शिल्पा आए दिन वियान के साथ अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। हम भी यह दुआ करते हैं कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा हमेशा ही इस प्यारे से बंधन में बंधे रहें।

 

बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

 

Summary
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़
Article Name
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़
Description
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, आज हां बॉलीवुड में की दुनिया में शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद और सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाने के बाद भी कई...
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

One thought on “शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़

  1. Hari April 3, 2019 at 2:02 AM

    Hello silva ji

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER