चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, काम नहीं आई क्रिस लिन की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स

रविवार को आईपीएल 2019 का 29 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स नेे सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की ओर से इमरान ताहिर ने 4 विकेट भी लिए। इस मैच के साथ ही चेन्नई ने अपने 8 मैचों में सातवीं जीत दर्ज की इसके साथ वाह प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। कोलकाता की ओर से सबसे अधिक रन किसने बनाएं उन्होंने 52 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके अलावा नीतीश राणा ने 18 गेंदों पर 21 रन तथा दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 18 रन बनाए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल जो कि समय शानदार फॉर्म में हैं। वो इस मैच में नहीं चल सके उन्हें इमरान ताहिर ने 10 रन पर आउट कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को 29 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। जब वाटसन आउट हो गये। उसके बाद 121 रन तक पहुंचते टीम के 5 विकेट गिर गया शानदार फॉर्म में चल रहे महेंद्र सिंह धोनी 16 रन बनाकर वापस चले गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करकरने आए। रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना ने मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से टीम को जीत दिला दी। सुरेश रैना ने नाबाद 42 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलीं। वहीं आखरी के ओवरों में रविंद्र जडेजा ने 17 गेंदों पर 31 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया।

 

Summary
आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी
Article Name
आलिया भट्ट और वरुण धवन से पहले होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी
Description
चेन्नई सुपर किंग्स नेे सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER