आईपीएल 2020 का ओपनिंग मैच बेहद रोमांचक रहा। मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई की टीम ने 162 रनों का लक्ष्य दिया जिसे धोनी के धुरंधरों ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया। आईये विस्तार से जानते हैं आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले को।
Half-centuries from Faf du Plessis and Ambati Rayudu propel #ChennaiSuperKings to a 5 wicket win in the season opener of #Dream11IPL
Scorecard – https://t.co/HAaPi3BpDG #MIvCSK pic.twitter.com/6ebpiThrja
— IndianPremierLeague (@IPL) September 19, 2020
मुंबई इंडियंस की पारी, ओपनिंग मैच में नहीं चले कप्तान रोहित
IPL के नए सीजन के ओपनिंग मैच में MI की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक सलामी जोड़ी के तौर पर उतरे। कप्तान रोहित का बल्ला इस मैच में नहीं चल पाया हालांकि उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी। उन्हें पीयूष चावला ने 12 रन पर सैम कुर्रन के हाथों कैच आउट करवा दिया। मुंबई को दूसरा झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में सैम कुर्रन ने दिया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे डिकॉक को 33 रन पर सैम ने शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। दीपक चाहर ने सूर्यकुमार यादव को 17 रन के स्कोर पर सैम कुर्रन के हाथों कैच आउट करवा दिया।
सौरव तिवारी ने अच्छी पारी खेली और 31 गेंदों पर 42 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी का अंत रवींद्र जडेजा ने कर दिया। सौरव तिवारी का कैच डुप्लेसिस ने पकड़ा। हार्दिक पांड्या को जडेजा ने 14 रन पर डिकॉक के हाथों कैच आउट करवा दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी
सीएसके की तरफ से लुंगी नगिदी ने तीन, दीपक चाहर व जडेजा ने दो-दो जबकि सैम कुर्रन और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
मुंबई के खिलाफ 163 रन का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज फेल हो गए। शेन वॉटसन 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर LBW आउट हो गए तो वहीं मुरली विजय एक रन बनाकर जेम्स पैटिनसन की गेंद पर आउट हो गए।
ओपनिंग मैच के मैन ऑफ द मैच रहे अंबाती रायुडू
चेन्नई के लिए नंबर 4 पर खेलने उतरे अंबाती रायुडू ने 33 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। हालांकि, रायुडू 48 गेंदों में 71 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस बीच उन्होंने तीसरे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस के साथ 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की।
चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका रवींद्र जड़ेजा के रूप में लगा जो 5 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने। सैम कुर्रन 18 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं फॉफ डूप्लेसिस ने नाबाद 58 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
