चीनी से आया कोरोना वायरस जिसने पुरे देश में देहशस्त का माहोल बना दिया है. हाल ही में चीनी के वुहांग शहर में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आकर करीब 200 लोगो की जान जा चुकी है. लेकिन Google और WHO ने इससे बचने के लिए मिल कर काम करने का फैसला किया है. यूजर को आगाह करने के लिए दोनों के हाथ मिलाया है. इसके तहत अगर इस वायरस के बारे में सर्च करेगा तो यूजर्स को SOS अलर्ट दिया जाएगा। जब भी कोई Coronavirus या इससे संबंधित कीवर्ड सर्च करेगा तो यूजर्स को लेटेस्ट न्यूज, ट्विटर से लाइव अपडेट और WHO से Coronavirus की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ एक क्यूरेटेड सर्च रिजल्ट भी दिखाई देगा। तो चलिए आपको इस SOS अलेर्ट के बारे में और विस्तार से बता दे.
Coronavirus के लिए Google और WHO का SOS अलर्ट
लोगो की परेशानी को देखते हुए और इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए गूगल ने यह कदम उठया है. Google की ग्लोबल कम्यूनिकेशन टीम ने WHO के साथ मिलकर Corona virus के लिए SOS अलर्ट को लेकर ट्वीट किया। साथ ही Google ने एक ट्वीट में यह भी बताया है कि कंपनी Google.org के जरिए से चीनी रेड क्रॉस को 250,000 डॉलर राशि दान करेगी। इस वायरस से प्रभावित होने की संख्या की बात करें 8,000 से ज्यादा केसेज कंफर्म किए गए हैं। साथ ही वैश्विक तौर पर 200 लोगों की जान भी इस वायरस से गई है।
गूगल के इस SOS अलर्ट फीचर्स की बात करे तो, इससे 2017 में पेश किया गया था। इसे यूजर्स की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसके तहत जो सर्च रिजल्ट आते हैं उनमें पब्लिक हेल्थ इमेरजेंसी में यूजर्स को सटीक जानकारी दी जाती है। वहीं, Coronavirus के सर्च रिजल्ट में जो अलर्ट्स दिए जाएंगे वो सरकारी एजेंसियो, फर्स्ट रिस्पॉन्डर, ट्रस्टेड मीडिया आउटलेट्स और NGO होंगे। इसके अलावा कंपनी Google Maps और Google News को भी जानकारी देने के लिए इस्तेमाल करेगा।


