टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की की मां बनने की खबर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, इस बात की पुष्टि करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने साफ इनकार किया। यह सब एक फोटो की वजह से हो रहा है जिसमें दिव्यांका अपने पति अभिनेता विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं और इस फोटो में उनका पेट हल्का सा उभरा हुआ है।
अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों स्टार प्लस के एक रियलिटी शो “द वॉइस” होस्ट कर रही हैं। वहीं, इस शो में उनके पति अभिनेता विवेक दहिया को भी मेहमान के रूप में बुलाया गया था, जहां दोनों की जोड़ी खूब रंग लाई। लेकिन इसी बीच एक फोटो उसी सेट से बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि दिव्यांका मां बनने वाली हैं। इस बात पर सफाई देते हुए दिव्यंका ने कहा कि ‘जिस व्यक्ति ने इस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत ही टैलेंट्ड है, वाकई में उसने मेरी इस तस्वीर को ऐसे एडिट किया है जिसमें कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है।’ उसके बाद दिव्यंका के पति विवेक दहिया ने भी सफाई पेश करते हुए कहा कि ‘यह कोई एडिटिंग नहीं बल्कि यह सही है, हमने इसे हटा दिया है और इस एक तरफ रख लिया है, क्योंकि जब भी हमे ऐसी कोई अफवाह चाहिए होती है तो दिव्यांका पेट पर तकिये का इस्तेमाल कर फोटो क्लिक करवा लेती हैं, और फिर इसे हटा देती हैं।’
अभिनेत्री दिशा पटानी की यह बोल्ड तस्वीरें पढ़ने नहीं दे रही बच्चों को..
यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं की ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हो। इससे पहले भी ऐसी कई खबरें है जिसमें दिव्यंका को इस तरह की अफवाह का सामना करना पड़ा हो। मां बनने की खबर से तो पहले भी दिव्यंका ने इंकार कर दिया था। वहीं यह भी खबर बड़ी तेजी से फैली हुई थी कि वह स्टार प्लस के शो “ये है मोहब्बतें” को जल्दी अलविदा कहने वाली हैं। इस बात की भी पुष्टि करते हुए दिव्यंका ने साफ इंकार किया कि “मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाली।” पिछले दिनों यह भी खबर थी की दिव्यंका और विवेक के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों अपने रिश्ते को संभाल नहीं पा रहे। लेकिन इन सब अफवाह के बीच हमेशा ही देवगन का और विवेक या साबित करते आए हैं कि वह दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और उनकी यह केमिस्ट्री दिखती ही रहती है।

