बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने दिया एक प्यारी सी बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन

बता दे कि अभिनेत्री कल्कि कोचलिन काफी समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। वो इसलिए क्यूकि कल्कि बिना शादी किए ही माँ बनने वाली थी और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। मगर इन सब बातों का कल्कि की प्रेगनेंसी पर कोई असर नहीं पड़ा और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन माँ बन चुकी है। जी हां उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।गौरतलब है कि इस बात की जानकारी प्रसिद्ध फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट द्वारा दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन बनी माँ.. 

दरअसल विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर कल्कि की प्रेगनेंसी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि कल्कि एक प्यारी सी बच्ची की माँ बन चुकी है। वही अगर हम कल्कि के बॉयफ्रेंड की बात करे तो यह बच्ची उनके बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग की है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि जब से उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने आई है, तब से वह न केवल फिल्मों से बल्कि मीडिया से भी दूर हो चुकी है।

https://www.instagram.com/p/B8TdAktntAy/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके इलावा इस प्रेगनेंसी के बारे में बात करते हुए कल्कि ने कहा था कि वह वाटर तकनीक के जरिए अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है। जिसके चलते उन्होंने इस विषय को लेकर काफी रिसर्च भी की थी। वैसे अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि कल्कि ने इस बच्ची को हॉस्पिटल में जन्म दिया है या वाटर तकनीक के द्वारा जन्म दिया है। अब जाहिर सी बात है कि जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की माँ बनने की खबर सामने आ चुकी है, तो ये राज भी जल्दी ही खुल जाएगा कि क्या उन्होंने बच्ची को जन्म देने के लिए वाटर तकनीक का इस्तेमाल किया है या नहीं। फ़िलहाल तो कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड दोनों ही अपनी बच्ची के जन्म से बेहद खुश है।

Summary
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने दिया एक प्यारी सी बेटी को जन्म  Youth Express
Article Name
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने दिया एक प्यारी सी बेटी को जन्म Youth Express
Description
बता दे कि अभिनेत्री कल्कि कोचलिन काफी समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। वो इसलिए क्यूकि कल्कि बिना शादी किए ही माँ बनने वाली थी और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। मगर इन सब बातों का कल्कि की प्रेगनेंसी पर कोई असर नहीं पड़ा और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन माँ बन चुकी है। जी हां उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER