सावन का पवित्र मास चल रहा है। जहां इन दिनों लगभग बहुत से लोगों का नाश्ते में कुछ नया खाने का मन करता है। तो ऐसे में उनका मन कुछ नया खाने का करता है। तो आज हम बात करने जा रहे है साबूदाने डोसा के बारे में। जहां आप नाश्ते के दौरान साबूदाना का डोसा घर पर आराम से बना सकते है। वह भी कम समय में। आइये जानते है इसकी सामग्री।
बस चाहिेए ये सामग्री
- साबूदान- डेढ़ कप
- पोहा- आधा कप
- चावल- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- उड़द दाल- आधा कप
- घी- आवश्यकतानुसार
- मेथी दाना- आधा चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना डोसा बनाने के लिए आप साबूदाना, पोहा, उड़द की दाल, चावल और मेथी दाने को थोड़ी देर अलग-अलग बर्तन में पानी में डालकर रख दें। इसके बाद पोहा आप 1-2 मिनट तक ही पानी में रखें वरना ये अधिक गल जाएंगे। मिक्सी में आप उड़द की दाल, साबूदाना, मेथी दाना, पोहा को डालकर ब्लेंड कर लें। हल्का सा पानी भी मिलाएं ताकि घोल बहुत टाइट ना बने। अब इस पेस्ट को निकालकर बर्तन में रख दें और फिर चावल को भी इसी तरह से हल्का सा पानी डालकर पीस लें।
अपने अनुसार डाले नमक
इसके बाद चावल के पेस्ट को भी अन्य सामग्री से तैयार पेस्ट में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें। आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे 1-2 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रहने दें। अब जब ये फर्मेंट हो जाए, तो गैस पर नॉनस्टिक तवा रखकर अच्छी तरह से गर्म करें। अब बहुत कम मात्रा में तवे पर घी लगाएं और थोड़ा सा पानी छिड़कर किसी कपड़े से तवे को पोछ दें। ऐसा होने से डोसा का पेस्ट तवे पर चिपकेगा नहीं।
गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें
अब इसके बाद डोसे के घोल को तवे पर बड़े चम्मच या करछुल की मदद से गोलाई में फैलाते जाएं। अब हल्का सा घी डालें और इसे दूसरी तरफ पलट दें। इसके बाद इसको आप गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक सकते हैं। आपका साबूदाना का डोसा तैयार है। जहां आप इसका चटनी के साथ मजा ले सकते है।