ये तो सब जानते है कि आईपीएल का दौर बहुत जल्दी शुरू होने वाला है। ऐसे में हर सेलिब्रिटी बेहतरीन खिलाडी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। बता दे कि इस लिस्ट में नीता अम्बानी का नाम सबसे ऊपर है। जिन्होंने अच्छे खासे दाम दे कर इस धमाकेदार खिलाडी को खरीद लिया है। जी हां इस बेहतरीन बल्लेबाज को दो करोड़ रूपये में नीता अम्बानी ने खरीदा है। दरअसल हम यहाँ जिस खिलाडी की बात कर रहे है उसका नाम क्रिस लिन है। जो ऑस्ट्रेलियन टीम के स्टार बल्लेबाज कहलाते है। गौरतलब है कि लिन इंडियन प्रीमियर लीग में काफी लम्बे समय से खेल रहे है।
नीता अम्बानी ने खरीदा यह धमाकेदार बल्लेबाज..
हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में वह कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेले थे। तब कई लोगों को कोलकाता के इस फैसले से हैरानी भी हुई थी। मगर इन सब के बावजूद भी लिन ने दोबारा आईपीएल में उतरने का फैसला किया। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि नीलामी में उतरने के बाद लिन ने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रूपये रखी थी। बता दे कि यह नीलामी की सबसे बड़ी बेस प्राइस थी। फिर भी इस नीलामी में सबसे पहला नंबर लिन का ही आया।
Chris Lynn is sold to Mumbai Indians for INR 200L
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
First player to go under the hammer – Chris Lynn
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
जी हां मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अम्बानी ने लिन के लिए दो करोड़ की बोली लगाई थी। ऐसे में किसी दूसरी टीम ने उन्हें चैलेंज करने की भी कोशिश नहीं की। इसका मतलब ये हुआ कि इस बार लिन मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान में उतरेंगे। फ़िलहाल तो इस बेहतरीन बल्लेबाज को दो करोड़ की कीमत पर नीता अम्बानी ने खरीदा है। मगर इस खिलाडी के टीम में होने से मुंबई इंडियंस को कितना फायदा होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने ही जीता था।


