अमिताभ बच्चन ने पुरानी तस्वीर पोस्ट कर डॉन को किया याद, रिलीज को पूरे हुए 42 साल

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की रिलीज को 42 साल पूरे हो गए हैं 12 मई 1978 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बिग बी के फिल्मी सफर में चार चांद लगा दिए थे और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म को याद किया है। बिग बी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मशहूर एक्ट्रेस नूतन के साथ हाथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उस साल बिग बी को बेस्ट एक्टर तो नूतन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

https://www.instagram.com/p/CADoHgeh1T8/?igshid=5fjbssz1u1v2

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा-डॉन को पूरे हुए 42 साल… नूतन जी के साथ डॉन के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर। नरिमन इरानी ने प्रोड्यूस की थी। एक एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया था। मैंने यह अवार्ड उनकी पत्नी को डेडिकेट किया था उन्हें स्टेज पर बुलाकर।

आपको बता दें उस साल नूतन को फिल्म मैं तुलसी तेरे आंगन की के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।

फिल्म ‘डॉन’ को चंद्र भरोट ने डायरेक्ट किया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। पहला अंडरवर्ल्ड डॉन का और दूसरा उसके हमशक्ल का, जो बॉम्बे में रहता है और दो वक़्त की रोटी के लिए रोज मेहनत करता था। फिल्म का गाना ‘ये है बम्बई नगरिया तू देख बबूआ’ गाना गेटवे ऑफ इंडिया पर शूट हुआ था।

डॉन में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान, प्राण, हेलन, ओम शिवपुरी, युसूफ खान, पिंचू कपूर, इफ्तेखार, मैक मोहन अहम भूमिका में नजर आए थे।

हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर को 47 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने फिल्म के 47 साल पूरे होने पर पोस्टर शेयर किया था। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में अमिताभ बच्चन पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे।

इससे पहले उन्होंने खुदा गवाह फिल्म के 28 साल और पीकू मूवी के 5 साल पूरे होने पर भ फोटो पोस्ट की थी। बता दें कि खुदा गवाह में श्रीदेवी ने भी अहम भूमिका निभाई थी और पीकू में इरफान खान ने दमदार रोल निभाया था। अब दोनों ही स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में बिग बी ने तस्वीरों के जरिए दोनों को याद किया था।

बिग बी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER