मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गुरुद्वारे में शादी कर ली है। लंबे समय से चल रहे नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर असमंजस अब एकदम साफ हो गया है। नेहा और रोहन की गुरुद्वारा वेडिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नेहा कक्कड़ पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ रखा था, जबकि रोहनप्रीत पीच कलर की ही शेरवानी में नजर आए।
43 वा मुकाबला ; कब, कहा, किन टीमों के बीच होगा जाने आज के मैच के बारे में विस्तार से
नेहा कक्कड़ ने शादी की खबरों को लेकर उनके फैंस पूरी तरह कंफ्यूज हैं कि शादी वाकई में हो रही है, या अपकमिंग सॉन्ग के लिए यह स्टंट है। शादी में नेहा और रोहनप्रीत कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए।
बीते कुछ दिनों में नेहा की मेहंदी और हल्दी की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटोर रही हैं। नेहा कक्कड़ नेहू दो व्याह नाम के वीडियो से ही लगभग अपने ब्याह की आहट अपने फैंस को देनी शुरू कर दी थी। उनकी ऑफिशियल अकाउंट पर फोटोस तो आ रही थी लेकिन गुरुद्वारे में शादी होने के बाद अब नेहा और रोहनप्रीत पति पत्नी के संबंध में बंध गए हैं।
मेंहदी का लुक रहा काफी शानदार
नेहा का मेहंदी का लुक काफी शानदार रहा। हरे रंग के लहंगे में नेहा काफी सुंदर दिख रही हैं। तस्वीरों में रोहनप्रीत भी नेहा के संग काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों की जोड़ी काफी स्वीट दिखाई दे रही है। नेहा कक्कड़ ने हाथों में काफी बेहतरीन मेंहदी रचाई ।
हल्दी के आउटफिट में बेहतरीन रहा नेहा का लुक
हल्दी के आउटफिट में पीले कलर की साड़ी के साथ नेहा काफी सुंदर दिख रही हैं। बालों में रोहनप्रीत की ड्रेस से मैच करते हुए गजरे नेहा पर काफी जच रहे हैं। नेहा का हल्दी आउटफिट सिंपल और बेहद क्लासिक रहा। जिसमें सादगी में भी नेहा काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। शादी के सारे फंक्शंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।



