हम अक्सर ये मान कर चलते है कि फल चाहे जो भी हो वह हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है अनानास के सेहत के लिहाज से बेहद गुणकारी माना जाता हैं, तो चाहे इसका आप जूस बनाकर सेवन करिये या फिर इसको कच्चा खाएं ये हमारी सेहत को हर तरह से लाभ ही प्रदान करता हैं। आपको बता दें कि अनानास सिर्फ फल खने के अलावा रस, शर्बत, मुरब्बा के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है।
अनानास मे पाया जाता है ये एंजाइम
वहीं, अनानास एक मधुर, तृप्तिकारक और स्फूर्तिदायक फल है। जिसमें कैल्शियम, फाइबर, मैग्रीनशियम और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। अनानास पीलिया, उच्च रक्तचाप, यकृत दोष आदि रोगों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम भी पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने, ब्रोंकाइटिस, एब्सेस न्यूमोनिया, गुर्दे का संक्रमण आदि में काम करता है। जो हमारे शरीर की प्रतिरेाधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करता है।
रक्त के हर दोष को करता है दूर
इसका सेवन करने से गले में ठंडक मिलती है साथ ही गले के रोगों से बचाए रखता है। एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि दिन में करीब 3 बार अनन्नास की सेवन करने से बढती उम्र के साथ कम होती आंखों की रोशनी का खतरा कम रहता है। वहीं, अनानास में रक्त के हर दोष को दूर करने की क्षमता भी होती है। वहीं, अनानास सर्दी के दिनों में काफी अच्छा माना जाता है। जो हमारे शरीर को गर्म रखता है।
पेट के लिए भी होता है फायदेमंद
हालांकि, अगर पेट में अजीर्ण हो तो पके अनन्नास के छोटे-छोटे टुकडे करके सेंधा नमक तथा काली मिर्च का चूर्ण लगाकर खाने से लाभ मिलता है। इस प्रकार अनन्नास ग्रहण करने से पेट के कृमि हफ्ते भर में निकल जाते हैं।



