करेले की कड़वाहट को इस तरह करें दूर, सेहत को पहुंचाता है लाभ

करेले की कड़वाहट को इस तरह करें दूर, सेहत को पहुंचाता है लाभ

सब्जी में हम बात करें करेले की तो यह कड़वा भले ही होता है लेकिन हमारी सेहत को लाभ पहुंचाता है। वहीं, करेले में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन आदि जैसे कई पोषक तत्व भी शामिल होते है। वहीं, बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें कड़वे स्वाद की वजह से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं करते है। आइये जानते है कैसे करेले की कड़वाहट को दूर कर सकते है।

शरीर के आर्गन को रखता है फिट

वहीं, अगर आप रोजाना करेले को अपनी डाइट में शामिल करते है तो सेहत को कई तरह से लाभ मिलता हैं। करेला शरीर के हर ऑर्गन को फिट रखने में सहायक होता है। जब भी आप करेले की सब्जी बनाएं तो सर्वप्रथम करेले को छील लें और इसे काटकर इसका बीज भी निकाल दें। क्योंकि इसके बीज में ज्यादा कड़वाहट होती है। ऐसा करने से करेले का कड़वापन का स्वाद बहुत हद तक कम आएगा।

इस तरह सब्जी में नहीं आएगी कड़वाहट

हालांकि, सब्जी बनाते समय करेले को छीलकर इसके छोटे-छोटे स्लाइस कर लें। फिर इसके बाद एक बड़े बर्तन में नमक डालकर उसमें इन करेले के टुकड़ों को डाल छोड़ दें। फिर इसके बाद करीब आधा घंटे बाद इन्हें पानी से निकाल लें। इसके बाद ही सब्जी बनाना शुरू करें। इससे सब्जी की कड़वाहट बिल्कुल भी नहीं आएगी। वहीं, आब जब भी करेले की सब्जी बनाएं तो उसमें प्याज, सौंफ या मूंगफली का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में जरूर करें। ये सभी चीजें करेले के कड़वेपन को दूर भगाने का काम करती है।

खास बात

वहीं, हमारे भारतीय व्यंजन में कई सब्जियां तो बनी है लेकिन वह कड़वी होती है। जो सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। वहीं, करेले की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जिसका लुत्फ मजे से खाने के साथ उठाया जा सकता है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER