हम आज बात करने जा रहे है व्रत के दौरान बनने वाले जीरे वाले आलू के बारे में। वहीं, अभी 1 मार्च के दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व आ रहा है। वहीं, यह जीरे वाले आलू बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होते है। जिन्हें आप महाशिवरात्रि पर खा सकते है।
सामग्री
- आलू 250 ग्राम (उबले हुए)
- हरी मिर्च 3-4 बारीक़ कटी हुई
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- देशी घी 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- गरम मसाला 1 चुटकी
- भुना जीरा 1/4 छोटा चम्मच
- साबुत जीरा 1/4 छोटा चम्मच
- अदरक 1 इंच घिसी हुई
- धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए
इस विधि से बनाएं जीरा आलू
सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील कर एक बाउल में रख लें। अब इसके बाद हाथों से दबा कर फोड़ लें या इसे चाकू से काट भी सकते हैं। अब एक कढ़ाई गैस पर गर्म करने को रखें। अब इसमें देशी घी डालें। घी गर्म होने के बाद इसमें साबुत जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें आलू डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें सेंधा नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला और पिसा जीरा डालकर अच्छे से मिला लें और इसे भुने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही इनका रंग सुनहरा हो जाएगा। आपका जीरा आलू तैयार है।
धनिया पत्ती से कर सकते है गार्नि
वहीं, इसके बाद अब आप गैस बंद कर दें। अगर आप चाहें तो इसमें धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं। एक बाउल या प्लेट में निकाल कर सर्व करें। तैयार है स्वादिष्ट भुने आलू। वहीं, हमारे यहां व्रत के दौरान बहुत से व्यंजन बने है। जिन्हें लोग आसान तरीके से घर पर बना सकते है।