बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी, जाने किसने किया टॉप

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है |  इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 80.73 फीसदी छात्र सफल रहे है| पूरे बिहार में सावन राज भारती ने  टॉप किया है|  उन्हें 97.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं| 96.6 अंक के साथ    दूसरे स्थान पर रोनित राज रहे हैं|  वहीं, तीसरे स्थान पर प्रियांशु राज है जिसको   96.2 फीसदी अंक मिले हैं| बोर्ड के अनुसार तीनो  टॉपर्स   छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय से हैं|

 

इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 13,20,036 छात्र  सफल हुए हैं| इसमें लड़कों की संख्या 6,83,990 है और लड़कियों की संख्या 6,36,046 है| प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2,90,666, 5,56,131 और 4,44,450 है|  परीक्षा में कुल 3,14,813 छात्र फेल हो गए| वही  179 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग में है|

 

शिक्षा विभाग के  अपर मुख्य सचिव आर के महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा  की| अपने आप में एक रिकॉर्ड हैकी  इस बार मात्र 34 दिनों में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है|

इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा  21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी| इस दौरान राज्य में 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे| मैट्रिक की परीक्षा में सम्मलित होने के लिए कुल 16,60,609 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था|  इसमें 8,23,534 लाख छात्र और 8,37,075 लाख छात्राएं थीं|

http://youthexpress.in/facebook-insta-mesenger-not-support-windows-phone

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के  रिजल्ट-

  • छात्र अपना रिजल्ट bsebinteredu.in पर देख सकते हैं|
  • Bihar Board Matric result लिंक पर क्‍ल‍िक करें|
  • अपना Roll Number, Date of Birth और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें|
  •  Submit के बटन पर क्लिक करें|
  • आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा|

स्टूडेंट अपना रिजल्ट इन वेबसाइट पर भी  चेक कर सकते है

http://www.bsebresult.online

http://www.bsebonline.org

http://www.biharboard.ac.in

 

79.76 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास: Bihar board result2019

इस बार बिहार बोर्ड ने  दोनों ही कक्षा 10वी और 12वीं   का परिणाम  समय में जारी किया था| इस साल इंटमीडिएट परीक्षा में सफलता का प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा है |

करियर से जुड़ी  खबर  Youth Express पर। 

Summary
 मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी, जाने किसने किया टॉप  -Youth Express
Article Name
मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी, जाने किसने किया टॉप -Youth Express
Description
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है |  इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 80.73 फीसदी छात्र सफल रहे है| सावन राज भारती ने  टॉप किया है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER