सिनेमाघरों में इस समय बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया 2 इस समय सुपरहिट जा रही है। जहां फिल्म रिलीज के पहले दिन ही सिनेमाघरों में 25 फीसद से अधिक दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिला। आपको बता दें कि पहले दिन फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स आफिस पर करीब 12 करोड़ रूपये के आस-पास कमाई कर चुकी है।
इतने करोड़ रूपये की हुई एडवांस बुकिंग
वहीं, फिल्म भूल भुलैया 2 के रिलीज होने से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग होने लगी थी। जानकारी के अनुसार मानें तो फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही करीब 7 करोड़ की नेट बढ़त बॉक्स ऑफिस पर बना ली है। वहीं, मॉर्निंग शो और आफ्टरनून शो में फिल्म ने लगभग 25 से 30% ऑक्यूपेंसी दर्ज करी ली। हालांकि, बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पिछले कुछ समय से सिनेमा जगत में कोई भी फिल्म का खास कमाल नहीं दिख रहा हैं। जहां अजय देवगन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर जैसे सफल एक्टर्स भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पा रहे है।
ये फिल्म नहीं बिखेर पाई थी जलवा
दरअसल, बॉलीवुड में इसी बीच कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की पिछली दो फिल्में धमाका और लव आज कल भी कोई खास जलवा नहीं बिखेर पाई थी। जैसा कि आपको पता होगा कि भूल भुलैया 2 अक्षय कुमार और विद्या बालन की 14 साल पहले आई फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल पार्ट है।
इन्होंने की है दमदार कलाकारी
फिल्म के अनाउंसमेंट से ही कार्तिक की तुलना अक्षय कुमार से की जा रही थी पर कार्तिक ने फिल्म के हर सीन में मेहनत की है जो कि साफ झलकती है। कार्तिक के हावभाव अक्षय की याद दिलाते हैं लेकिन कार्तिक ने फिल्म में अपनी खुद की भी छाप छोड़ी है। तो वहीं, कियारा का फैशन सेंस और एक्टिंग भी अच्छी नजर आ रही है। पर सेकंड हाफ में वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा की कलाकारी दमदार साबित हो रही है।
खास बात
कार्तिक के किरदार का नाम रूहान रंधावा उर्फ रूह बाबा है जो एक ऐसे रजवाड़ा खानदान के महल में जाते हैं जो कई सालों से बंद पड़ा है, इसके पीछे की वजह इस हवेली में रहने वाली मोंजुलिका है, फिल्म मोंजुलिक की पूरी कहानी जानने के लिए बांधे रखती है। फिल्म के निर्देशक अनीस बजमी की ये फिल्म हंसाती भी है और डराती भी है।