आमतौर पर लोग नाश्ते में स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन खाना ही पसंद करते है। वो कहते है न कि अगर सुबह सुबह बेहतरीन नाश्ता मिल जाएँ तो इससे पूरा दिन अच्छा जाता है। बहरहाल अगर आप भी सुबह सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहते है, तो आपको नाश्ते में दलिए का सेवन जरूर करना चाहिए। यक़ीनन दलिया खाने के फायदे जानने के बाद आप हर रोज इसका सेवन करने लगेंगे। गौरतलब है कि आप दलिए में कई तरह की सब्जियां डाल कर इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते है। फ़िलहाल हम आपको इसके फायदों से रूबरू करवाते है।
दलिया खाने के फायदे यहाँ जाने..
1. बता दे कि दलिया खाने से शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते है। अब ये तो सब को मालूम है कि कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है। तो वही दूसरी तरफ प्रोटीन से शरीर का सही विकास होता है।
2. बता दे कि दलिया खाने से शरीर को फाइबर मिलता है। जो हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक है। जी हां यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को काबू में रखता है। इसके साथ ही यह शरीर का मोटापा घटाने में भी मदद करता है।
3. गौरतलब है कि अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द रहता है तो आपको दलिए का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल इसका सेवन करने से कार्डियोवेस्कुलर जैसी बीमारी दूर होती है। इसके इलावा अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की हमेशा शिकायत रहती है। तो आपको नाश्ते में दलिया जरूर खाना चाहिए।
4. बता दे कि इसे खाने से ब्लड में शुगर का लेवल भी काबू में रहता है। यानि जो लोग शुगर की बीमारी से दुखी है, उन्हें दलिया जरूर खाना चाहिए। यह शरीर को शुगर की बीमारी से बचाने में भी मदद करता है। हालांकि कुछ लोग दलिए में मीठा डाल कर खाना भी पसंद करते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप भुने हुए दलिए में सब्जियां डाल कर और हल्का सा नमक डाल कर खाएंगे तो इससे आपको ज्यादा फायदा होगा।
“तो दोस्तों दलिया खाने के फायदे तो आप जान ही गए होंगे। फिर भी आप को सुबह नाश्ते है क्या खाना पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



