वैसे तो अब बॉलीवुड में हर एक्टर और एक्ट्रेस बिना शादी किए ही माता पिता बनने का दर्जा हासिल करने की होड़ में लगे हुए है। जैसे कि करण जौहर, तुषार कपूर, एकता कपूर, साक्षी तंवर आदि सब ऐसे कलाकार है, जिनकी शादी नहीं हुई, लेकिन फिर भी ये लोग माता पिता बन चुके है। इसके इलावा आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताना चाहते है, जो बालिग होने से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी है। इसका मतलब ये है कि वो एक्ट्रेस जो अठारह साल की उम्र से पहले ही माँ बन चुकी थी। जी हां इनमें कुछ ऐसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जिनके बारे में जान कर आपको काफी हैरानी होगी।
बालिग होने से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी है ये एक्ट्रेस..
भाग्यश्री.. सबसे पहले हम सलमान खान की पहली फिल्म की हीरोइन भाग्यश्री की बात करते है। जिनकी मैंने प्यार किया के इलावा कोई भी फिल्म इतनी ज्यादा सुपरहिट नहीं रही। दरअसल भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी और उसके बाद उन्होंने महज 17 वर्ष की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया। यानि जब भाग्यश्री की शादी हुई तब उनकी उम्र बहुत कम थी।
उर्वशी ढोलकिया.. इसके बाद हम उर्वशी ढोलकिया की बात करते है। जो कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके है। खास करके इनका कोमोलिका का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। आपको जान कर हैरानी होगी कि उर्वशी ने महज पंद्रह साल की उम्र में अपने माता पिता की मर्जी के बिना शादी कर ली थी और फिर सोलह वर्ष की उम्र में उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। जो अब काफी बड़े हो चुके है। हालांकि शादी के डेढ़ साल बाद उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था और फिर सिंगल मदर बन कर ही अपने बच्चों की परवरिश की। यहाँ तक कि तलाक लेने के बाद उर्वशी के माता पिता ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया।
डिंपल कपाड़िया.. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया जिन्हे अपनी पहली फिल्म बॉबी से काफी प्रसिद्धि मिली थी, वह भी बालिग होने से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी है। दरअसल डिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना से प्यार हो गया था और फिर उन्होंने महज सोलह वर्ष की उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शादी के कुछ ही महीनों बाद वह ट्विंकल खन्ना को जन्म दे कर एक बच्ची की माँ बन चुकी थी। दोस्तों आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुडी यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


