ये तो सब जानते है कि सूरज बड़जात्या बॉलीवुड के बेहद प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। जिनकी कई फिल्मों में सलमान खान काम भी कर चुके है। जैसे कि मैंने प्यार किया, हम आपके है कौन, हम साथ साथ है और प्रेम रतन धन पायो आदि कई फिल्मों में सलमान खान हीरो के रूप में काम कर चुके है। बता दे कि हाल ही में सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश की शादी हुई थी और फिर रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। इस पार्टी में रवीना टंडन की खूबसूरती सच में देखने लायक थी। इस रिसेप्शन पार्टी में केवल रवीना टंडन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। जिनमे सलमान खान और माधुरी दीक्षित का नाम सबसे पहले आता है।
रवीना टंडन की खूबसूरती ने लूटी महफ़िल..
इसके इलावा सोहेल खान, अभिषेक बच्चन और रेखा के साथ साथ कई और भी सितारों ने शिरकत की थी। बता दे कि अभिषेक बच्चन ने सूरज बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूँ में काम किया था। तो ऐसे में उनका भी राजश्री प्रोडक्शन से काफी खास रिश्ता है। वही अगर हम रवीना टंडन की बात करे तो उन्होंने सलमान और माधुरी दीक्षित के बाद महफ़िल में अपने पति के साथ एंट्री की थी। जी हां इस खास मौके पर रवीना के पति अनिल थडानी भी नजर आएं थे। जो आमतौर पर मीडिया का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते। वह पहली बार अपनी पत्नी के साथ नजर आएं थे।



