इंडियन मोबाइल यूजर के लिए नेटफ्लिक्स लाया नया प्लान- जाने डिटेल

Netflix

नेटफ्लिक्स जो की ऑनलाइन  प्लेटफार्म है जहा आप ऑनलाइन वेब सीरीज देख सकते है |  मगर यह फ्री नहीं होता है | आपको बता  दे यूजर  को Netflix  सुब्स्क्रिब्शन लेना होता है, तभी आप इसके वेब सीरीज को देख सकते है|लेकिन अगर पहले आपको ट्राई करना है तो कंपनी आपको एक महीने का ट्रायल देती है|  सेक्रेड गेम्स, 13 रीज़नस वाय  ये सब नेटफ्लिक्स के ही है| अब कंपनी अपने मोबाइल यूजर के लिए कुछ नया करने वाली है|

पॉपुलर ऑनलाइन कंटेंट प्लेयर नेटफ्लिक्स ने इंडियन मार्केट के नजरिए से अपना अब तक सबसे बड़ा कदम उठाया है| कंपनी ने  भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए 199 रुपये का बेस पैक लेकर आया है| Netflix  का यह सबसे सस्ता प्लान है|  एमेजन प्राइम और हॉट स्टार की तुलना में नेटफ्लिक्स के कंटेंट को ज्यादा पसंद किया जाता है|

Netflix ने क्यों लाया है प्लान

कंपनी ने दावा किया है कि जून महीने में नेटफ्लिक्स के इंडियन यूजर्स ने कम से कम एक फिल्म या वेब सीरीज को डाउनलोड किया|  नेटफ्लिक्स का मानना है कि भारत  में सबसे ज्यादा नेटफ्लिक्स का वीडियो लोग मोबाइल पे देखना पसंद करते है| इसी वजह से कंपनी ने यह 199 Rs   बेस प्लान निकला है|

नेटफ्लिक्स के इंडियन प्रोडक्ट डायरेक्टर ने इस प्लान के बारे में कहा, ”दुनिया के किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हैं|  हमारा ये प्लान उन लोगों के लिए है जो कि अपने स्मार्टफोन में ही वीडियो देखना पसंद करते हैं| ”

प्रोडक्ट डायरेक्टर ने यह भी कहा की, ”जनवरी 2018 की तुलना में इंडिया में मोबाइल के जरिए मूवी देखने में 50 फीसदी की बढोतरी हुई है| ” एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय यूजर्स अपना 70 फीसदी इंटरनेट डेटा मोबाइल के जरिए एंटरटेनमेंट देखने में ही खर्च करते हैं|

वैसे Netflix 499 Rs  में अपना बेसिक पैक ऑफर करता है|  इसके अलावा नेटफ्लिक्स में 649 रुपये और 799 रुपये के पैक भी मिलते हैं|

देश दुनिया और तकनीक़ से  जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
इंडियन मोबाइल यूजर के लिए Netflix लाया नया प्लान- जाने डिटेल-Youth Express
Article Name
इंडियन मोबाइल यूजर के लिए Netflix लाया नया प्लान- जाने डिटेल-Youth Express
Description
Netflix भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए 199 रुपये का बेस पैक लेकर आया है| यह सबसे सस्ता प्लान है| भारत  में सबसे ज्यादा वीडियो लोग मोबाइल पे देखना पसंद करते है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER