क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने बनाएं इतने रन

क्रिकेट में वापसी करते ही

ये तो सब जानते है कि पृथ्वी शॉ पर कुछ महीनों के लिए बैन लगा दिया गया था। मगर अब वो दोबारा क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर चुके है। बता दे कि क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने धुआंधार पारी खेली है। गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने वापसी की है। दरअसल इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ की दमदार पारी के दम पर बीस ओवर में दो सौ छह रन का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया था। वही अगर हम पृथ्वी शॉ ने रनों की बात करे तो उन्होंने उन्तीस गेंदों में 63 रन बनाएं। हालांकि पृथ्वी शॉ अपने शतक की तरफ बढ़ते ही जा रहे थे। मगर तभी वह आउट हो गए। जिसका उन्हें बेहद अफ़सोस है।

क्रिकेट में वापसी करते ही

क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने हासिल किए इतने रन.. 

वही दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने सोलह रनों की ही पारी खेली। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मुंबई की टीम कुल मिला कर दो सौ छह रन ही बना पाई। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि पृथ्वी शॉ ने इस मैच को शानदार बनाने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा दी थी। हालांकि ये बात अलग है कि इतने महीनों के बाद वापसी करने के बाद उनके खेल पर थोड़ा सा असर जरूर पड़ा है, लेकिन हमें यकीन है कि वह जल्दी ही अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन भी दिखाएंगे।

फ़िलहाल तो क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने सब को यह साबित कर दिया कि वह अब भी क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना सकते है। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि उन्हें जल्दी ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिले। बता दे कि पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के काफी यंग प्लेयर है। यही वजह है कि अभी उन्हें काफी कुछ सीखने की भी जरूरत है। तो दोस्तों पृथ्वी शॉ के खेल के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने बनाएं इतने रन  Youth Express
Article Name
क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने बनाएं इतने रन Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि पृथ्वी शॉ पर कुछ महीनों के लिए बैन लगा दिया गया था। मगर अब वो दोबारा क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर चुके है। बता दे कि क्रिकेट में वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने धुआंधार पारी खेली है। गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ ने वापसी की है। दरअसल इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ की दमदार पारी के दम पर बीस ओवर में दो सौ छह रन का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER