गर्भावस्था के दौरान इन 5 चीजो को सभी महिलाओं को अवॉइड करना चाहिए

गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में मानसिक और शारीरिक बदलाव के रूप में होने वाले परिवर्तन हमारी सोच से परे हैं। यही कारण है कि एक महिला के लिए खुद की देखभाल करना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। हर गर्भवती महिला को पता होना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान उसे क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या खाना है और कैसे खुद का ख्याल रखना है। यह यात्रा न केवल बेषकीमती है, बल्कि महत्वपूर्ण भी है। गर्भावस्था के दौरान मां और भ्रूण का स्वास्थ्य प्राथमिक चिंता का विषय होता है।

यहां उन सभी चीजों की सूची दी गई है जो सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नहीं करनी चाहिए:

1. कैफीन से बचें

कैफीन का इन्टेक ज़्यादा मत लो। कैफीन एक उत्तेजक और मूत्रवर्धक है जो रक्तचाप, हृदय गति और बार बार यूरिन आने की संख्या को बढ़ाता देता है। यह प्लेसेंटा को पार कर आपके बच्चे तक पहुंचता है, ये कहा जाता है के भ्रूण कैफीन को बर्दाश्त नहीं कर सकते है क्योंकि बच्चे का चयापचय उस वक़्त भी विकसित हो रहा है। कैफीन आपके लिए सुखदायक हो सकता है लेकिन आपके बच्चे को प्रभावित करता है।

2. ज्यादा देर तक न बैठें और न ही खड़े रहें

बहुत लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े व बैठने से बचें। यह आपकी एड़ियों और नसों पर दबाव डालता है। नियमित अंतराल पर घूमते रहें। बार-बार ब्रेक लें ताकि आपका शरीर सक्रिय और गतिशील रहे।

3. हील्स की जगह फ्लैट फुटवियर चुनें

आप स्पष्ट रूप से फ्लैट्स पेहेन कर कहीं भी घूमने, शॉपिंग और दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। हील्स पहनने से आपके आसन पर दबाव पड़ सकता है जिससे आपको असुविधा होती है और गिरने या ठोकर लगने की संभावना बढ़ जाती है। तो, इन प्रेगनेंसी के दिनों के लिए ऊँची एड़ी के जूते या स्टिलेटोस को अलग रख कर फ्लैट को चुनें।

4. धूम्रपान करने से बचे

गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान सबसे भयानक चीज है। धुएँ में बहुत सारे रसायन होते हैं जिससे विभिन्न समस्याएं हो सकती हैं जैसे समय से पहले डिलीवरी,
गर्भपात, जन्म के वक़्त शिशु के वजन मे कमी होना,अचानक शिशु की मृत्यु हो जाना। तो इसलिए कहा जाता है के प्रेगनन्सी के टाइम स्मोकिंग से दूर रहें।

5. ओवरहीटिंग, हॉट टब और सौना

गर्भावस्था की परेशानी को रोकने के लिए एक गर्म टब में बैठना आप के लिए आरामदायक और शांतमय हो सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म टब, सौना और अधिक गर्मी आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वे असामान्य रूप से उच्च तापमान का कारण बनते हैं जो जन्मजात असामान्यताओं की वजह बन जाता है।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
गर्भावस्था के दौरान इन 5 चीजो को सभी महिलाओं को अवॉइड करना चाहिए
Article Name
गर्भावस्था के दौरान इन 5 चीजो को सभी महिलाओं को अवॉइड करना चाहिए
Description
गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में मानसिक और शारीरिक बदलाव के रूप में होने वाले परिवर्तन हमारी सोच से परे हैं। यही कारण है कि एक महिला के लिए खुद की देखभाल करना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER