जल्द Motorola लॉन्च करेगा, Moto G51 5G, ये रहेंगे स्पेसीफिकेशन्स

जल्द Motorola लॉन्च करेगा, Moto G51 5G, ये रहेंगे स्पेसीफिकेशन्स
अभी कुछ दिन पहले Motorola ने अपनी G सीरीज के Moto G31, G41, G51, और G71 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था।  जहां पिछले सप्ताह Motorola कंपनी ने Moto G31 स्मार्टफोन को इंडिया में उतारा था। वहीं, बहुत जल्द अब कंपनी इसी सीरीज का एक और स्मार्टफोन Moto G51 5G को भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। जहां तक यह मोबाइल भारत में अगल सप्ताह तक लॉन्च हो सकता है।  आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 480+ SoC के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा

यह रखी गई है फोन की कीमत

जानकारी के अनुसार मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5G के 12 बैंड सपोर्ट कर सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो Moto G51 5G स्मार्टफोन 20 हजार रुपये हो सकती है। बता दें कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 229.99 यूरो की कीमत में उतारा गया है। जिसकी कीमत क़रीब 19,349 रुपये है।

ये है स्पेसीफिकेशन

वहीं, Moto G51, 5G स्मार्टफोन बात करें डिस्प्ले की तो यह आता है 6.8-इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले के साथ। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Snapdragon 480+ 5G SoC के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, Snapdragon 480 Plus 5G चिपसेट कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 480 का अपग्रेड है जो 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बनाया गया है।

इतने एमएच की दी गई है

दरअसल, Moto G51 5G स्मार्टफोन आता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर आ सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Moto G51 5G स्मार्टफोन आता है 5,000mAh की बैटरी के साथ और 10W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER