जैसा कि हममें से सभी लोग अजय देवगन को जानते है। जहां अजय देवगन अपने बेहतरीन काम के लिए मशहूर जाने जाते हैं और अब वह बहुत जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे है। जहां जानकारी के अनुसार वह अब ‘रुद्र’ नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह रूद्र वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
क्राइम थिलर ड्रामा पर आधारित है सीरीज
दरअसल, यह रूद्र नाम की सीरीज एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा पर बनाई जाएगी जो ब्रिटिश वेब सीरीज लूथर की हिंदी रीमेक है।वहीं, बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग द्वारा अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, हॉटस्टार स्पेशल सीरीज बहुत जल्द प्रोडक्शन में आने वाली है और इसे मुंबई में शूट किया जाएगा।
इस प्लेटफार्म पर देखी जा सकेगी फिल्म
आपको बता दें कि यह सीरीज इस साल के अंत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर देखी जा सकेगी। वहीं, जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि अजय देवगन इस महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जहां यह भी सुनने को आ रहा है कि वेब सीरीज में अजय देवगन के साथ साउथ फिल्म एक्ट्रेस राशि खन्ना नजर आएंगी।
इससे पहले द फैमली मैन 2 में काम कर चुकी है राशि
वहीं, राशि खन्ना की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह दूसरी वेब सीरीज होगी। क्योंकि इससे पहले राशि खन्ना द फैमिली मैन 2 के डायरेक्टर राज और डीके की अगली वेब सीरीज में काम कर चुकी है। जहां इस वेब सीरीज में राशि खन्ना के अपोजिट लीड स्टार शाहिद कपूर हैं। वहीं, इस वेब सीरीज मेंं तमिल स्टार विजय सेतुपति भी रोल करते नजर आएंगे।
खास बात
आपको बता दें कि इस समय ओटीटी प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज पड़ी हुई है। जो अलग-अलग प्रकार से कई चीजों पर आधारित है। जिसे प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है।



