iPad Pro 2020 का रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरे से होगा लैस- पढ़े

Apple iPad Pro 2020

एप्पल कंपनी के नए डिवाइस के बारे में जानकारी मली है. एप्पल लवर के लिए खुशखबरि है.  जल्द ही यूजर को नया एप्पल डिवाइस मिलने वाला है.  फ़िलहाल में कंपनी अपने अगले  iPad Pro 2020 पर  काम कर रही है। इस बात की जानकारी इसके नए रेंडर से मिली है।  पहले भी इसके बारे में लीक्स सामने आए थे। नए रेंडर्स में iPad Pro 2020 के बैक में iPhone 11 Pro की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। नए रेंडर्स के बारे में जानकारी iGeeksblog के जरिए मिली है। iGeeksblog द्वारा शेयर की गई तस्वीर में Apple iPad Pro 2020 का रेंडर डिजाइन देखा जा सकता है. तो चलिए आपको इससे स्पेसिफिकेशन के बारे में बता दे.

Apple iPad Pro 2020 specification

एप्पल कंपनी ipad प्रो के दो मॉडल 11 इंच और 12.9 इंच पर काम कर रही है. यह कुछ iphone 11 pro से मिलता जुलता हो सकता है. सबसे  पहले  अगर हम 11 इंच वाले मॉडल की बात करे तो , इसमें एल्युमीनियम बैक पैनल दिया जा सकता है, वहीं 12.2 इंच वाले मॉडल में ग्लास बैक पैनल देखा जा सकता है। वहीं, OnLeaks ने इस नए iPad Pro 2020 के डायमेंशन को शेयर किया है। iPad Pro 2020 के 11 इंच वाले मॉडल का डायमेंशन 178.6 x 5.9mm दिया जा सकता है। इसमें 7.8mm का रियर कैमरा बंप दिया जा सकता है।

Apple iPad Pro 2020
Apple iPad Pro 2020

इससे पहले भी Apple एनलिस्ट Ming-Chi-Kuo ने बताया था कि कंपनी अपने अगले iPad Pro 2020 को साल की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। उन्होंने ये भी बताया था कि नए iPad Pro 2020 के बैक में 3D सेंसर वाला कैमरा दिया जा सकता है।

बता दे, Apple iPad Pro 2020 के अलावा कंपनी अगले साल की पहली छमाही यानि मार्च तक में अफोर्डेबल iPhone SE के अगले मॉडल iPhone SE2 को लॉन्च कर सकती है। इस फ़ोन के कई लीक्स पहले भी सामने आए हैं। इतना ही नहीं, नए साल में Apple iPhone 12 सीरीज के 6 मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें तीन मॉडल्स 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, अन्य तीन मॉडल्स 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। खुशखबरी की बात तो यह है की, पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 12 सीरीज को इस साल लॉन्च हुए iPhone 11 सीरीज के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। तो बस देखते रहे और इंतज़ार करे.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
Apple iPad Pro 2020  का रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरे से होगा लैस- पढ़े
Article Name
Apple iPad Pro 2020  का रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरे से होगा लैस- पढ़े
Description
एप्पल लवर के लिए खुशखबरि है. जल्द ही यूजर को नया डिवाइस मिलने वाला है.कंपनी अपने अगले Apple iPad Pro 2020 पर  काम कर रही है। देखे तस्वीर जाने स्पेसिफिकेशन
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER