Motorola One Vision का फीचर और कीमत लीक

Motorola One Vision

Lenovo की  स्वामित्व कंपनी  Motorola  ने 15 मई को ब्राज़ील के साओ पौलो शहर में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने Motorola One Vision  स्मार्टफोन के साथ अन्य डिवाइस को भी लॉन्च कर सकती है। कुछ दिनों पहले  ग्राफिक्स से बनी हुई फोन की तस्वीरें लीक हुए थे और अब नए रेंडर के साथ Motorola One Vision स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत भी लीक हो गई है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, मोटोरोला वन विज़न  फोन 6.3 इंच का डिस्प्ले, नया एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है। जर्मन वेबसाइट WinFuture ने Motorola One Vision की कथित फोटो और स्पेसिफिकेशन को पब्लिश किया है।

लीक हुई तस्वीरों से पता चल रहा है की फोन में पंच-होल डिस्प्ले और फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और संभवतः मोटोरोला लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

WinFuture की रिपोर्ट में कहा गया है  कि Motorola One Vision की कीमत 299 यूरो  यानि लगभग 23,400 रुपये हो सकती है| यह 16 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

 

Motorola One Vision

लीक हुई जानकारी के हिसाब से Motorola One Vision के फीचर?

WinFuture के मुताबिक फोन में  2.2 गीगाहर्ट्ज़ सैमसंग एक्सीनॉस 9609 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस हो सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा।

इसमें डुअल- नैनो  सिम   मोटोरोला वन विज़न एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसमें 6.3 इंच (1080×2520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ सिनेमा विज़न 21:9 आस्पेक्ट रेशियो हो सकता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 432 ppi  हो सकता है|

अगर कैमरा की बात करे तो इसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ आ सकता है। दूसरा अपर्चर एफ/2.0 वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। फोन में  3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1×7.1×8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एलटीई, डुअल-सिम, ब्लूटूथ वर्जन5, वाई-फाई 802.11 एसी, एनएफसी और  टाइप-सी यूएसबी पोर्ट हो सकता है।

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
Article Name
Motorola One Vision का फीचर और कीमत लीक-Youth Express
Description
Lenovo की  स्वामित्व कंपनी  Motorola  ने 15 मई को ब्राज़ील के साओ पौलो शहर में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने Motorola One Vision 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER