शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट खाना-पीना बेहद महत्वपूर्ण होता है। खाली पेट कुछ भी खाने-पीने से इसका शरीर पर ज्यादा असर होता है। सुबह खाली आंवले का पानी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आंवला गुणों की खान है, आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाते हैं। अगर इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आंवला वॉटर पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा यह कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है।
इसके अलावा यह शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा को चमकदार बनाता है। इसके अलावा, यह वजन कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेस को बढ़ाता है। जो लोग डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी आंवला वॉटर किसी औषधि से कम नहीं है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
मोटापा में लाभ
आंवले में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। फाइबर होने से फैट जल्दी बर्न होने लगती है।
मजबूत पाचन तंत्र
सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आंवले में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आंवले में क्रोमियम होता है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है।
त्वचा में निखार
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से ये स्ट्रेस को कम करते हैं और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना आंवले का पानी पीते हैं तो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
मजबूत इम्युनिटी
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। ये संक्रमण के खिलाफ शरीर की प्राथमिक रक्षा, व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन और कार्य को बढ़ाता है। इसके अलवा ये इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है।
नोट- दी गई उपर्युक्त जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर की सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए। किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।