हरे या काले अंगूर, सेहत के लिए कौन होता हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

हरे या काले अंगूर,

मजबूत और हेल्दी शरीर के लिए फल बहुत जरूरी होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने में फलों को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है। कुछ लोग डाइट में हरे अंगूर को खाते हैं तो कुछ लोग काले अंगूर को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य को लिए दोनों में से कौन सबसे ज्यादा ताकतवर होता है।

अंगूर छोटे जरूर होते हैं, लेकिन किसी सुपरफूड्स से कम नहीं होते हैं। क्या काले अंगूर ज्यादा ताकतवर होते हैं या हरे अंगूर हल्के और हेल्दी होते हैं। अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो चिंता मत कीजिए। आज हम आपको दोनों के फायदों के बारे में बताएंगे। दोनों अंगूर अपने-अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं।

हरे अंगूर के फायदे

हरे अंगूर स्वाद में हल्के खट्टे-मीठे जरूर होते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

हरे अंगूर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। फाइबर होने से पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है और कम खाना खाया जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद

हरे अंगूर में नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या दूर करते हैं। यह पेट के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

हरे अंगूर में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है।

डायबिटीज में लाभदायक

हरे अंगूर में शुगर की मात्रा कम होती है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं। हरे अंगूर अपना अलग ही महत्व रखते हैं।

काले अंगूर के फायदे…

काले अंगूर का रंग जितना गहरा होता है, उतने ही ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। ज्यादा काले अंगूर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर

काले अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है। इससे शरीर की चमक दमक बढ़ती है।

मजबूत इम्युनिटी

काले अंगूर में विटामिन सी और विटामिन के ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक होता है।

ह्रदय के लिए लाभदायक

काले अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER