आप सब ने बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर यश चोपड़ा जी के निर्देशन में बनी फिल्म दिल तो पागल है जरूर देखी होगी। बता दे कि यश चोपड़ा जी भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका बेटा आदित्य चोपड़ा आज भी उनके प्रोडक्शन हाउस को बखूबी संभाल रहा है। इसके इलावा यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई फ़िल्में आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है। उन्ही फिल्मों में से एक शाहरुख़ खान, माधुरी और करिश्मा की सुपरहिट फिल्म है। जिसके बारे में हम आपको कुछ मजेदार बातें बताना चाहते है। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज़ की गई थी। यानि इस फिल्म को बने कई साल बीत चुके है। तो चलिए आपको इस फिल्म के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते है।
फिल्म दिल तो पागल है से जुडी चटपटी बातें..
1. बता दे कि इस फिल्म में निशा यानि करिश्मा कपूर के रोल के लिए सबसे पहले जूही चावला, काजोल, मनीषा कोइराला और उर्मिला मांतोडकर को अप्रोच किया गया था। मगर किसी वजह से ये सभी इस फिल्म को नहीं कर पाएं। जिसके बाद यह फिल्म करिश्मा कपूर को मिली और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला था।
2. आपको जान कर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म का टाइटल मैंने तो मोहब्बत कर ली, फिर तेवर और फिर कोई लड़की है सोचा गया था, लेकिन आखिरकार इस फिल्म का टाइटल दिल तो पागल है रखा गया। जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया।
3. बता दे कि इस फिल्म में अजय यानि अक्षय कुमार की भूमिका के लिए पहले जैकी श्रॉफ को पसंद किया गया था। मगर फिल्म की कहानी युवाओ पर आधारित थी, इसलिए तब अक्षय कुमार को चुना गया।
4. गौरतलब है कि यह बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म थी जिसे जर्मनी में शूट किया गया था। इसके इलावा इस फिल्म में सुपरस्टार शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी नजर आ चुके है। तो दोस्तों फिल्म दिल तो पागल है से जुडी ये मजेदार बातें आपको कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



