ऑनलाइन शोपिन वेबसाइट अमेज़न ने अपने प्लेटफॉर्म पर Amazon Summer Sale 2019 का आयोजन किया है। यह सेल 4 मई को शुरु हो गई थी और 7 मई तक चलेगी। Amazon Summer Sale 2019 सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एप्लाएंस पर शानदार डील्स और साथ ही डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सेल का फोकस स्मार्टफोन डील्स पर भी काफी ज्यादा है। इस दौरान कई पॉप्युलर स्मार्टफोन को सस्ते दामों में या बेहतरीन ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। Amazon India का दावा है कि सेल के दौरान ग्राहक करीब 170 मिलियन प्रॉडक्ट्स को डिस्काउंटेड प्राइस के साथ खरीद सकते हैं।
वैसे तो इस साल काफी फ़ोन्स पे ऑफर मिल रहे है लेकिन इनमें एक स्मार्टफोन ऐसा भी है, जिसे लॉन्च हुए 2 हफ्तों से भी कम समय हुआ है और इस सेल के दौरान यह काफी कम दाम में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन का नाम Xolo ZX है| कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसके 4GB रैम वेरिएंट को कीमत 11, 499 रुपये में लॉन्च किया गया है और 6GB रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Realme X to be launched in Chinese Market: Realme’s first Flagship
Amazon Summer Sale 2019में Xolo ZX
Amazon Summer Sale 2019 के दौरान इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर यदि आप SBI के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो 10 प्रतिशत यानी 1,049 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इस स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत 9,450 रुपये हो जाएगी। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी कंपनी ने 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है, जिसके बाद यह Amazon पर यह 12,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस पर भी SBI कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत यानी 1,299 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस 6GB रैम वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 11,700 रुपये हो जाती है। इसके अलावा ग्राहक इन दोनों वेरिएंट की खरीद पर कई बड़े बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए नो-कॉस्ट EMI भी करवा सकते हैं।
Xolo ZX के स्पेसिफिकेशंस
Xolo ZX में 6.22-inch HD+ notched display है जिसका रिजॉल्यूशन 1520 X 720 पिक्सल्स का है। फोन में Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek’s octa-core processor Helio P22 (MT6762) के साथ 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर है। Xolo ZX में 3,260 mAh की बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS, 3.5mm headphone jack, माइक्रो USB charging/ data syncing port और Dual 4G VoLTE का फीचर है।
कैमरा की बात की जाए तो इसके बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है, जो ड्यूल टोन LED flash के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16मेगापिक्सल का कैमरा AI Studio Mode के साथ आता है। इसके अलावा स्क्रीन फ्लैश, Tetra-cell Sensor और F 2.0 अपर्चर है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

