Amazon Summer Sale मोबाइल फ़ोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट

Amazon Summer Sale

अगले महीने 4 मई से शुरू होने वाली है Amazon Summer Sale और यह सेल 7 मई तक चलेगी। अमेज़न प्राइम  मेंबर्स  3 मई दोपहर 12 बजे से टॉप डील्स को एक्सेस कर पाएंगे। चार दिनों तक चलने वाली अमेज़न समर सेल (Amazon Summer Sale) में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर्स, टैबलेट समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। अमेज़न सेल के दौरान आपके पास अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को डिस्काउंट के साथ खरीदने का बेहतरीन मौका होगा|

सेल से पहले Amazon प्रमुख आगामी ऑफर्स का खुलासा कर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।  Amazon Summer Sale के दौरान स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेज़न कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे कि Realme U1 , OnePlus 6T,  Honor Play, Vivo Nex , Redmi 6Aऔर iPhone X भी कम कीमत पर बेच जाएंगे।

 

WhatsApp में आईपीएल का नया जूनून, लाया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक

हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 7 और Redmi Y3 भी सेल के दौरान उपलब्ध होंगे। वैसे इन स्मार्टफोन पर रेगुलर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। लेकिन आप चाहें तो एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान कर डिस्काउंट पा सकते हैं। Amazon ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। सेल के दौरान SBI debit card और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Pocophone F2 Specifications: What we know so far?

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा अमेज़न समर सेल में कुछ टॉप स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। इसमें ओप्पो एफ11 प्रो (Oppo F11 Pro), Samsung Galaxy S10,  Vivo V15 Pro, Oppo F9 Proऔर Oppo R17 Pro शामिल है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कुछ  प्रमुख डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।

स्मार्टफोन के अलावा Amazon Summer Sale में इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरीज़ पर भी डील्स मिलेंगी। Amazon ने कहा है कि 5,000 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सेल का हिस्सा होंगे। टीवी और बाकि एप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया  जा सकता है । समर सेल में अमेज़न डिवाइस पर 4,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें इको स्पीकर्स, फायर टीवी स्टिक, किंडल रीडर जैसे कई सामानमौजूद है|

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

Summary
Amazon Summer Sale  मोबाइल फ़ोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट
Article Name
Amazon Summer Sale मोबाइल फ़ोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट
Description
अगले महीने 4 मई से शुरू होने वाली है Amazon Summer Sale और यह सेल 7 मई तक चलेगी। अमेज़न प्राइम  मेंबर्स  3 मई दोपहर 12 बजे से टॉप डील्स को एक्सेस कर पाएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER