आप सब ने आजकल अमेज़न रेनफॉरेस्ट बारे में सोशल मीडिया पर ज़रूर देखा होगा | दुनिया के लिए दहशत बनते जा रही है अमेज़न रेनफॉरेस्ट, खुले में साँस लेने के लिए इसे बचाओ| जी हाँ आपने सही पढ़ा ,पृथ्वी के फेफड़े कही जाने वाली अमेज़न रेनफॉरेस्ट पिछले 3 हफ्तों से लगातार जल रही है | कहा जाता है कि दुनिया की 20% ऑक्सीजन हमें अमेज़न जैसे रेनफारेस्ट से मिलता है | इसलिए हमे पूरी निष्ठा से इसे बचाने की कोशिश करना चाहिए |
सुनने में तो यह भी आ रहा है की ब्राज़ील की शहर साओ पाउलो और रिओ दे जानेरिअ में पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है | हाल ही में नोरत डैम में हुई खतरनाक हादेसे से सोशल मीडिया पर पूरी तरह से आक्रोश जताया गया था | जो की बिलकुल सही था | लेकिन इस अमेज़न फारेस्ट के बारे में बहुत लोग जानते भी नहीं है जिससे जानना बहुत ज़रूरी है |
अमेज़न फारेस्ट क्या है ?
अमेज़न फारेस्ट साउथ अमेरिका महादेश में स्थित एक बहुत बड़ा फारेस्ट है , जो अलग -अलग देशो में है जिसका 60 % क्षेत्र ब्राज़ील नामक देश और 12 % पेरू नामक देश में है और बाकी दूसरे देशों में स्थित है | अमेज़न रेनफारेस्ट को पृथ्वी के फेफड़े भी कहा जाता है | इस जंगल में लाखो जानवर के नसल पाए जाते हैं | यह जंगल दुनिया का सबसे अमीर इको सिस्टम में से एक है | अमेज़न रेनफॉरेस्ट की तरह दुनिया में बहुत सारी रेनफारेस्ट है जिसमे ओलिंपिक रेनफॉरेस्ट , रेनफॉरेस्ट ऑफ़ सेंट्रल अमेरिका प्रमुख रेनफॉरेस्ट है| जोकि हमे 25 % ऑक्सीजन देती है |
आखिर कहाँ से मिलती है हमे ऑक्सीजन ?
दुनिया में 50 % ऑक्सीजन हमें सागर या समुद्र से मिलता है , इसमें पादप प्लवक नामक पौधा सबसे बड़ा कारण होता है जो की धीरे-धीरे कम होता जा रहा है | 25 % ऑक्सीजन हमे भूमि पौधे से मिलता है | बाकी की 25 % हमे ऑक्सीजन अलग तरह का बैक्टीरिया , शैवाल और पौधे में पाया जाता है |आज की बदलती हुई दौर में हम आम लोग दुनिया के बारे में सोचना छोड़ दिए हैं और ग्लोबल वार्मिंग दिन पर दिन बढ़ते जा रही है | जलवायु परिवर्तन , ग्लोबल वार्मिंग को बचाना बहुत ज़रूरी हो गया है |
कब हुई शुरू अमेज़न रेनफॉरेस्ट ?
अमेज़न रेनफॉरेस्ट में आग लगना आम बात है , लेकिन पिछले ३ हफ्ते से जल रही है यह जंगल दुनिया को अपनी ओर खींचा है | जनवरी से अगस्त तक के बीच 72 ,000 बार फायर का इंस्टैंस देखा जा चूका है | वहां के एक्टिविस्ट का कहना है की इसके जिम्मेदार ब्राज़ील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो हैं | जिन्होंने ने सत्ता में आने के बाद ब्राज़ील के लोगो को पूरी तरह से छूट देते हुए अमेज़न रेनफॉरेस्ट का यूज़ करने के लिए बोला | जिस कारण से डेफोरेस्टशन और बाकी चीज़ो के कारण आग और बढ़ गयी है (वहां के एक्टिविस्ट के अनुसार )| उनके सत्ता में आने के बाद इकॉनमी में भी बहुत बढ़तोरी हुई है लेकिन इसके लिए उन्होंने जंगल का त्याग किया है | इसके लिए ब्राजील की पर्यावरण प्रवर्तन एजेंसी ने बजट में $ 23 मिलियन की कटौती की है|
अंत में मैं यही बोलना चाहूंगा की आप सब इस विषय को गंभीरता से ले और अपने दुनिया को बचाये | इस विषय पर बॉलीवुड से भी काफी प्रतिक्रिया आयी है | जोकि बहुत बड़ी बात है|
