चीनी कंपनी पहले से ही भारतीय बाज़ार में अपना दबदबा बयाना हुआ है, लेकिन अब ई- कॉमर्स मार्केट में भी अपने कदम रख दिये है. चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Alibaba ने भारतीय बाजार में नए एप्प के जरिए लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall को चुनौती देने की तैयारी की है। अलीबाबा ने नया Yoli App भारतीय बाजार में लांच किया है. अलीबाबा के पहले से ही UC Web, VMate जैसे कई ऐप्स भारत में लॉन्च किये जा चुके है. चीनी मार्केट में पहले से ही कंपनी अपने ई कॉमर्स बिजनेस कर रही है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में भी ई-कॉर्मस बिजनेस को बढ़ाने का प्लान बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने चुपके से भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में एंट्री मारने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कंपनी ने Yoli ऐप के जरिए एंट्री मारी है। तो चलिए आपको इस नए Yoli App के बारे में विस्तार से बता दे.
एक मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ Yoli App, इस तरह से करता है काम
Entrackr की रिपोर्ट के मुताबिक, Yoli को कंपनी ने एक एफिलिएट प्लेटफॉर्म के तौर पर पिछले साल इंट्रोड्यूस किया है और ये पिछले 8 महीने से ऑपरेशनल है.
वैसे तो यह एप्प भी बाकि E-commerce साइट जैसे ही है. लेकिन, Yoli मोबाइल ऐप के जरिए यूजर्स को Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa, Paytm Mall, Tata Cliq, Purplle, Firstcry, Bigbasket और Snapdeal पर मिलने वाले डील्स ऑफर किए जा रहे हैं। फिलहाल इस ऐप के जरिए यूजर्स को अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के एफिलिएट के तौर ऑफर दिए जा रहे हैं। इस ऐप पर यूजर वीडियो शेयर कर सकते है, जिस पर प्रोडक्ट को खरीदने का ऑप्शन होता है जो कि यूजर्स को एफिलिएट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिडायरेक्ट करता है।
आपकी बता दे की यह नया एप्प Google Play Store से एक मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को पिछले साल जून-जूलाई में प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग मिली है।
पिछले साल भारत में Yoli app के अलावा कई और वीडियो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को लॉन्च किए गए हैं। इन ऐप्स में BulBul, SimSim और EkAnek जैसे ऐप्स शामिल हैं। इस ऐफिलिएट ऐप्स के जरिए यूजर्स को वीडियो के साथ प्रोडक्ट खरीदने का भी विकल्प मिलता है। चीन में इस समय वीडियो आधारित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=G5XZQPPLLuw
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर YOuth Express पर।



