तो राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में नज़र आएँगी ‘आलिया भट्ट’

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है। बॉलीवुड की उस खूसबूरत अदाकारा के बारे में जो किसी भी किरदार में घुस कर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देती है और न सिर्फ अपनी अच्छी परफॉर्मेंस देती है बल्कि लोगो के दिमाग में उस किरदार की छाप छोड़ देती है। तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है ‘आलिया भट्ट’ के बारे में। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी ज़्यादा बीजी रहने वाला है। फिल्म ‘गली बॉय’ की शानदार सफलता के बाद बुधबार को आलिया की फिल्म ‘कलंक’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शको का ठीक-ठाक रिव्यू भी मिल रहा है।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में इस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे ‘अक्षय कुमार’, नौ साल बाद बनी जोड़ी

इसके अलावा आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी चर्चा में है। जिसमे उनके अपोजिट काम कर हे है ‘रणबीर कपूर’। जिनके साथ आज-कल उनके अफेयर की खबरे आम हो चली है। आलिया के पास के एक के बाद एक कई फिल्में है। उसमें से एक फिल्म है एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’। एक रिपोर्ट कि मानें तो इस फिल्म को 350 करोड़ की बजट से बनाया जा रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उनके लिए साउथ का दरवाजा खुला और कैसे इतने बड़े प्रोजेक्ट में उन्हें रोल मिला।

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि मेरी राजामौली सर से अचानक से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी। उस दौरान मैने उनसे कहा कि आपके पास मेरे हिस्से का जो भी काम है, मैं वो करुंगी। उस समय तक राजामौली सर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए किसी भी लड़की को कास्ट नहीं किया था।

भोजपुरी फिल्मो की हॉटेस्ट स्टार ‘रानी चटर्जी’ ने ढाया सोशल मीडिया पर कहर

सूत्रों के नौसर ‘RRR’ एक देशभक्ति की फिल्म है, इस फिल्म में राम चर और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. आलिया भट्ट फिल्म में सीता की भूमिका में नजर आएंगी, जो RRR में रामचरण के साथ रोांस करेंगी. हाल ही में हैदराबैद में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डायरेक्टर ने घोषणा की थी.

बताते चले की राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ ने बॉलीवुड में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उनकी इन दोनों फिल्मो ने उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

Summary
तो राजामौली की फिल्म 'RRR' में नज़र आएँगी 'आलिया भट्ट' - Youth Express
Article Name
तो राजामौली की फिल्म 'RRR' में नज़र आएँगी 'आलिया भट्ट' - Youth Express
Description
आलिया भट्ट ने कहा कि मेरी राजामौली सर से अचानक से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी। उस दौरान मैने उनसे कहा कि आपके पास मेरे हिस्से का जो भी काम है, मैं वो करुंगी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER