आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने भी अपनी टीम का चुनाव किया था, जिसमें उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को मौका दिया था। लेकिन हाल ही में इंग्लैंड के अंग्रेजी अखबार गार्जियन में प्रकाशित हुआ कि एलेक्स हेल्स ड्रग्स के मामले में आरोपी पाई गए हैं। इसी वजह से विश्व कप के लिए उनके ऊपर बैन लगा दिया गया है। शुरू में उन पर 21 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि एलेक्स हेल्स को टीम में उसी दौरान चुना गया था जब उन पर 21 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया था।
आपको बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि इस बात से टीम के विश्वास में काफी कमी आई है। टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ी भी यही चाहते थे कि एलेक्स हेल्स को टीम से बाहर कर दिया जाना चाहिए और वही हुआ जब स्थिति सामान्य हो गई तो एलेक्स हेल्स को टीम से बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड की विश्व कप टीम में एलेक्स हेक्स के स्थान पर कौन जाएगा इसको लेकर इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के कप्तान रूट ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम सुझाया है। रूट कहते हैं कि जोफ्रा आर्चर के पास अभी भी मौका है कि वह विश्व कप टीम में चुने जा सकते हैं। रूट ने यह भी कहा है कि जोफ्रा आर्चर के यह शुरुआती दिन है, लेकिन उन्होंने जिस तरह की शानदार गेंदबाजी की है, वह काबिले तारीफ है।
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के कप्तान रूट का कहना है की जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम का मनोबल बढ़ता है और जोफ्रा आर्चर के टीम में आने से टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जो की टीम के लिए अच्छा साबित होगी। रूट ने यह भी कहा कि जोफ्रा आर्चर के टीम में आने से टीम की एकता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और ना ही इससे कोई परेशानी होने की गुंजाइश है। हालांकि बीबीसी न्यूज़ के एक लेख में रूट की तरफ से लिखा है कि विश्व कप के लिए उनका चुनाव टीम में हो सकता है।

