नन्ही सी परी आई जय और माही के घर, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

नन्ही सी परी आई

बता दे कि आज कल बहुत से टीवी कलाकारों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है और कुछ के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। वैसे अब माता पिता की लिस्ट में जय और माही का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां आपको जान कर ख़ुशी होगी कि जय भानुशाली और माही विज के घर एक नन्ही सी परी आई है। गौरतलब है कि माही विज ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसकी पहली तस्वीर जय ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। बहरहाल जय ने जैसे ही इस ख़ुशी को लोगो के साथ शेयर किया। वैसे ही लोगो ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी।

नन्ही सी परी आई

नन्ही सी परी आई जय और माही के घर..

बता दे कि एक इंटरव्यू के दौरान जय ने खुद यह कहा था कि वह भी एक बेटी ही चाहते है। वो इसलिए क्यूकि बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती, बल्कि वह अपने माता पिता का ज्यादा ख्याल रखती है। इसके साथ ही वह बहुत प्यारी भी होती है। गौरतलब है कि शादी के आठ साल बाद जय और माही के घर इतनी बड़ी ख़ुशी आई है। हालांकि इससे पहले उन्होंने दो बच्चो की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा रखी है। जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि माही के घर में जो केयरटेकर काम करता है उसके दोनों बच्चो की पूरी जिम्मेदारी माही और जय ही उठा रहे है।

https://www.instagram.com/p/B1aapPwh5-U/?utm_source=ig_web_copy_link

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो माही और जय ने इन दोनों बच्चो को आंशिक रूप से गोद लिया हुआ है। बहरहाल जब लोगो को माही और जय के इस नेक काम के बारे में पता चला तो हर किसी ने उनकी खूब तारीफ की। फ़िलहाल आप इन दोनों की नन्ही सी गुड़िया की पहली तस्वीर यहाँ देख सकते है। अब हम तो यही दुआ करते है कि ये जो नन्ही सी परी आई है, भगवान् उसे हर ख़ुशी दे और बुरी नजर से बचा कर रखे। “दोस्तों आपको यह खुशनुमा जानकारी कैसी लगी, ये हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताईयेगा।”

Summary
नन्ही सी परी आई जय और माही के घर, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर   Youth Express
Article Name
नन्ही सी परी आई जय और माही के घर, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर Youth Express
Description
बता दे कि आज कल बहुत से टीवी कलाकारों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है और कुछ के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। वैसे अब माता पिता की लिस्ट में जय और माही का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां आपको जान कर ख़ुशी होगी कि जय भानुशाली और माही विज के घर एक नन्ही सी परी आई है। गौरतलब है कि माही विज ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसकी पहली तस्वीर जय ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER