ये किचन टिप्स अपनाएं और खाने को लाजवाब बनाएं

ये किचन टिप्स अपनाएं

इसमें कोई शक नहीं कि पहले के समय में बुजुर्ग महिलाएं खाना बनाने में इतनी माहिर थी, कि उनके द्वारा बनाएं गए खाने का स्वाद मुँह से जाता ही नहीं था। हालांकि आज के समय में घर में खाना पकाने का रिवाज थोड़ा सा कम हो गया है। मगर फिर भी हम आपको कुछ खास किचन टिप्स देना चाहते है। जी हां ये किचन टिप्स अपनाएं और अपने खाने को स्वादिष्ट बनाएं। हमें यकीन है कि आपको ये सभी टिप्स जरूर पसंद आएंगी।

ये किचन टिप्स अपनाएं

ये किचन टिप्स अपनाएं.. 

1. बता दे कि सर्दी और बरसात के मौसम में पकौड़े खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। बहरहाल पकौड़े का मिश्रण तैयार करते समय अगर आप उसमें थोड़ा सा दूध मिला दे। तो इससे पकौड़े और भी ज्यादा टेस्टी बनेंगे।

2. इसके इलावा किसी भी परांठे को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें कसूरी मेथी और मैगी मसाला भी मिला सकता है। इससे परांठे का स्वाद बढ़ जाएगा।

3. गौरतलब है कि कढ़ी बनाते समय उसे लगातार चलाते रहने से दही कभी नहीं फटता। जी हां पहले कढ़ी को लगातार चलाते रहे और फिर उसमें नमक डाले। इससे कढ़ी बनाते समय दही फटने की समस्या नहीं होगी।

4. बता दे कि पनीर को किसी बर्तन में पानी भर कर उसमें रख दे। इससे पनीर ताजा बना रहेगा। हालांकि अगर आप पनीर का इस्तेमाल अगले दिन के लिए करना चाहते है तो बर्तन में रखा पानी जरूर बदलते रहे।

5. गौरतलब है कि चावल बनाते समय उसमें एक चम्मच तेल और निम्बू के रस की कुछ बूंदें भी डाल दे। इससे चावल खिले खिले और बेहतरीन बनेंगे।

6. बहरहाल जब भी आप नूडल्स बनाएं तो नूडल्स उबलने के बाद उन्हें छलनी से छान ले। फिर फ्रिज में रखे ठंडे पानी से उसे धो ले। इससे नूडल्स चिपकने की समस्या नहीं होगी।

7. इसके इलावा दाल बनाते समय उसमें चार बूंदें बादाम के तेल की डाल दे। इससे दाल और भी ज्यादा टेस्टी बनेगी।

8. वही अगर आप घर में केक बनाते है तो केक बनाते समय एक चम्मच चीनी को पानी में तब तक उबालते रहे, जब तक यह भूरे रंग की न हो जाएँ। उसके बाद इसे केक के बैटर में मिला दे। इससे आपका केक सच में बड़ा स्वादिष्ट बनेगा। तो ये किचन टिप्स अपनाएं और घर में बेहतरीन खाना बनाएं।

Summary
ये किचन टिप्स अपनाएं और खाने को लाजवाब बनाएं  Youth Express
Article Name
ये किचन टिप्स अपनाएं और खाने को लाजवाब बनाएं Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि पहले के समय में बुजुर्ग महिलाएं खाना बनाने में इतनी माहिर थी, कि उनके द्वारा बनाएं गए खाने का स्वाद मुँह से जाता ही नहीं था। हालांकि आज के समय में घर में खाना पकाने का रिवाज थोड़ा सा कम हो गया है। मगर फिर भी हम आपको कुछ खास किचन टिप्स देना चाहते है। जी हां ये किचन टिप्स अपनाएं और अपने खाने को स्वादिष्ट बनाएं। हमें यकीन है कि आपको ये सभी टिप्स जरूर पसंद आएंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER