गर्मी के दिनों में अक्सर कुछ ना कुछ ठंडा खाने का मन करता है। तो ऐसे में मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्या ऐसी नई चीज बनाई जाएं जो मन को भी भाएं और खाकर दिल भी खुश हो जाएं। तो आज हम बात करने जा रहे है नई आइसक्रीम सैंडविच के बारें में। जिसे आप घर में वीकेंड पर बनाकर ट्राई कर सकते है। जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक आराम से वीकेंड पर खा सकते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री
- कोको पाउडर – 1/2 कप
- चीनी – 1/2 कप
- मैदा – 1/2 कप
- मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- आइसक्रीम – 2 कप
- वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- अंडा – 1
- नमक – 1 बड़ा चम्मच
- बेकिंग पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
आइसक्रीम सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और चीनी को फेंट लें। इसके बाद इसमें अंडा और वैनिला एसेंस मिलाएं और एक बार फिर से चीनी के घुलने तक फेंटें। एक प्याले के ऊपर एक छलनी रखें और मैदा, कोको पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर को छान लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना घोल बना लें। तैयार बैटर को बेकिंग डिश में डालें और 180 डिग्री आंच पर 30 मिनट तक बेक करें। तय समय के बाद केक का बैटर निकाल लें। केक को ठंडा होने दें। फिर इसे दो भागों में काट लें। पहले भाग में आइसक्रीम और दूसरे भाग में बैटर डालें। आपका स्वादिष्ट आइसक्रीम सैंडविच तैयार है। अब इसे सर्विंग प्लेट में सर्व करें। आप चाहें तो इसे सूखे मेवों से सजाएं।