आप जानते होंगे कि आज के दौर में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है। कई सरकारी और अन्य कामों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। साथ ही जरूरी है कि आप अपना आधार कार्ड इनकम टैक्स रिकॉर्ड्स, बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी आदि के साथ भी लिंक करें। कई बार तो हम देखते है कि ऑनलाइन सर्विस के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड के लिए दिया गया मोबाइल नंबर बेहद जरूरी हो जाता है। आधार कार्ड बनवाने के दौरान मोबाइल नंबर दिया जाता है। हालांकि, अगर आपका मोबाइल नंबर किसी वजह से बदल गया है तो इसे आप भी अपडेट कर सकते हैं।
ये है वेबसाइट
यूजर को अपना मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराने के लिए किसी दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं होती है। आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो आदि संबंधित विवरण भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘माई आधार’ विकल्प पर जाना होगा। यहां ‘लोकेट एंड एनरोलमेंट सेंटर’ पर क्लिक करें।

इस फार्म पर भरी जाएगी जानकारी
अब उपयोगकर्ता के सामने एक अलग विडों खुलेगी। यहां आप राज्य, पिन नंबर और पता डालने के बाद ये जान पाएंगे आपके आसपास सबसे करीब UIDAI केंद्र कहा पर है। आपको उस केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको ‘आधार करेक्शन फॉर्म’ दिया जाएगा जहां आपको अपना विवरण देना होगा। इस फॉर्म में आप अपना अपडेटेड मोबाइल नंबर भी डाले। ध्यान रहे, आपका मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।

ये है नियम
इसके बाद ‘आधार करेक्शन फॉर्म’ को जमा कर दें। साथ ही आपको पहचान के सत्यापित करने के लिए अपना बायोमेट्रिक्स भी देना होगा। इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के साथ एक स्लिप मिल जाएगा। इस स्लिप पर लिखे URN के माध्यम से आप फोन नंबर को अपडेट करने के लिए दी गई अर्जी के स्टेटस को ऑनलाइन देख सकेंगे। अगले कुछ दिनों में आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिसका मतलब ये हुआ कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट कर दिया गया है।
Summary

Article Name
जानियें कैसे इस आसान तरीके से बदल सकते है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर
Description
आप जानते होंगे कि आज के दौर में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है। कई सरकारी और अन्य कामों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। साथ ही जरूरी है कि आप अपना आधार कार्ड इनकम टैक्स रिकॉर्ड्स, बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी आदि के साथ भी लिंक करें। कई बार तो हम देखते है कि ऑनलाइन सर्विस के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
