भारतीय सेना का जब भी जिक्र होता है तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा होता है। सेना में सम्मान के साथ-साथ अनुशासित जीवन और वीरता दिखाने के कई मौके होते हैं। अगर आप भारतीय सेना में जाकर देश की रक्षा करना चाहते हैं तो ये एक सुनहरा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग ने आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार इस परीक्षा के जरिए 415 अधिकारियों की भर्ती की जा रही है। एनडीए की इस परीक्षा में आर्मी के 208, नेवी के 60 और एयरफोर्स के 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। आर्मी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और नेवी व एयरफोर्स के लिए फिजिक्स और मैथ्स के साथ 10+2 जरूरी है। इन पदों पर सिर्फ वही आवेदन कर सकते हैं जिनकी डेट ऑफ बर्थ 02/07/1999 से 01/07/2002 के बीच हो। आवेदन के लिए यूपीएससी की वैबसाइट www.upsconline.nic.in विजिट करना होगा और दिए गये निर्देशों के अनुसार आवेदन पूरा करना है। अधिकारी बनने के लिए चयन प्रक्रिया तोड़ी कठिन है, इसलिए अभी से कड़ी मेहनत की जरूरत है। पहले यूपीएससी की लिखित परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद सेना द्वारा SSB बोर्ड का इंटरव्यू पास करना होगा। अगर आप एनडीए परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं तो 5 फरवरी से पहले आवेदन कर लीजिए।
