भारत से बेहद प्यार करता है 11 साल का ये बच्चा

एक 11 साल का इजराइली बच्चा भारत से बेहद प्यार करता है। 26/11 आतंकी हंमले में मां-बाप को खो देने बाद भी भारत के प्रति उसका लगाव कम नहीं हुआ और अब वो अपने पेरेंट्स को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बार फिर भारत आया है।

मुम्बई में 2008 को हुए 26/11 आतंकी हमले में एक इजराइली दंपत्ती की भी मौत हुई थी। ये दंपत्ती अपने दो साल के बेटे के साथ भारत में रहता था। आतंकी हमले में पति-पत्नी की तो मौत हो गई पर उनका बेटे सुरक्षित बच गया था। इस बच्चे का नाम है मोशे होल्ट्सबर्ग। अब ये बच्चा 9 साल बाद फिर भारत आया है। जहां मोशे के माता पिता की मृत्यु हुई थी, उस स्थान पर जाकर मोशे ने माता पिता को श्रद्धांजलि दी। मोशे अपने दादा के साथ मंगलवार सुबह भारत पहुंचा। उसके बाद वह नरिमन हाउस गया और दो घंटे तक वहां समय बिताया। इस दौरान मोशे ने कहा कि “भारत उसके दिल में बसता है। मैं यहां के लोगों को अभिवादन करता हूं। भारत आकर में काफी खुश हूं।“ मोशे अब इजरायल में अपने नाना-नानी के साथ रहता है। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के दौरान मोशे को भारत आने का निमंत्रण दिया था। मोशे पीएम मोदी से भी मुलाकात करेगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER