टीचिंग में सरकारी टीचर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता पूरी करते हैं तो इन पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के 9232 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें PGT, TGT, प्राइमरी टीचर और स्पेशल टीचर के पद शामिल हैं। PGT, TGT के पदों के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होना अनुवार्य है। प्राइमरी टीचर के पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या जुनियर बेसिक एजुकेशन में 2 साल का कोर्स जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को CTET पास होना चाहिए। चयन प्रक्रिया टीयर1 और टीयर2 दो चरणों में होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 है। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लिंक में जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं-