इस साल एक ऐसी इलैक्ट्रिक कार आयी है जो प्लेन से भी तेज स्पीड में दौड़ सकती है। टेस्ला की यह स्पोर्ट्स कार सिर्फ 1.9 सैकंड में 0 से 100 प्रति घंटे की रफ्तार में भाग सकती है। जानकार इसे अब तक की सबसे पावरफुल इलैक्ट्रिक कार मान रहे हैं।
अमेरिकन ऑटोमेकर कंपनी टेस्ला की ‘रोडस्टर’ ऐसी कार है, जो रफ्तार के मामले में प्लेन से कम नहीं है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के अनुसार रोडस्टर 4.2 सैकंड में 160 किमी तक की रफ्तार से भाग सकती है। कार की टॉप स्पीड अभी जनता के बीच नहीं बताई गई है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 400 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी।
ये इलैक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है जिसमें 200kwh की बैटरी है। ये कार फुल चार्ज होने के बाद 1000 किमी तक चल सकेगी। कीमत के मामले में ये कार थोड़ी महंगी साबित हो सकती है। कार के बेस मॉडल की कीमत 1 करोड़ 30 लाख के आस-पास होगी। कार को लेने के लिए आपको इसकी प्री बुकिंग करानी होगा। प्री बुकिंग के लिए आपको 32 लाख रुपए एडवांस के तौर पर देने होंगे। अगर आप स्पोर्ट्स कार के दीवाने हैं तो यह कार आपके लिए बेहतरीन पसंद हो सकती है।