घरेलू क्रिकेट में नहीं दिखी कोहली की दबंगई, 6 रन पर उड़ गई गिल्लियां, कप्तान बदोना ने खेली तूफानी पारी

घरेलू क्रिकेट में नहीं दिखी कोहली की दबंगई, 6 रन पर उड़ गई गिल्लियां, कप्तान बदोना ने खेली तूफानी पारी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कोई खास नहीं रही। रेलवे के खिलाफ खेली जा रहे मैच में वह पहली पारी में मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने बोल्ड आउट किया। इस दौरान कोहली छोटी सी पारी में टच में लग रहे थे और उन्होंने सीधे बल्ले से एक चौका भी लगाया था लेकिन एक बार फिर वह कमजोर डिफेंस की वजह से जल्दी आउट हो गए।

किंग कोहली तो पहली पारी में नाकाम रहे, लेकिन दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने महफिल लूटी। बदोनी ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वनडे स्टाइल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की महज 77 गेंदों पर 99 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। बदोनी अनलकी रहे और वो सिर्फ एक रन से अपना शतक पूरा नहीं कर सके। इस पारी ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

कप्तान बदोनी ने छोड़ा अपना नंबर

युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी को स्पिनर कर्ण शर्मा ने कुणाल यादव के हाथों कैच आउट कराया। बदोनी की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर लीड लेने में कामयाब रही है। बता दें कि, रेलवे ने अपनी पहली पारी में 241 रन बनाए थे। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान बदोनी ने अपना पसंदीदा नंबर 4 स्पॉट छोड़ दिया, ताकि विराट कोहली इस नंबर पर खेल सके। नंबर चार पर भी विरोट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में निराश किया।

दिल्ली की प्लेइंग-11:

अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (C), प्रणव राजवंशी (WK), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।

रेलवे की प्लेइंग-11:

अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (C), उपेन्द्र यादव (WK), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER