बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल को चाहने वाले भारत में करोड़ों फैंस है। सनी देओल की फिल्मों को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में प्यार मिलता है। अब फैंस का एक और दशकों का इंतजार समाप्त होने वाला है। अभिनेता की आगामी फिल्म बॉर्डर-2 की शूटिंग शूरू हो गई। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया है।
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि, बॉर्डर-2 अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म में इस बार नए अभिनेता भी देखने को मिलेंगे। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह जेपी दत्ता की साल 1997 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का सीक्वल होने वाली है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की है और बॉर्डर 2 की रिलीज की तारीख 23 जनवरी, 2026 की भी घोषणा की है।
फिल्म के निर्माता बैनर टी-सीरीज ने लिखा, बॉर्डर 2 के लिए कैमरे चालू हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ यह अनुराग सिंह निर्देशित सिनेमाई दिग्गज भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि द्वारा प्रोड्यूस की गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 देशभक्ति और साहस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अद्वितीय एक्शन, मनोरंजक नाटक और भावनात्मक गहराई प्रदान करने का वादा करती है।
नए कलाकार देंगे दिखाई
सितंबर में सनी देओल ने 1997 की ब्लॉकबस्टर मूवी की 27वीं रिलीज सालगिरह पर बॉर्डर के सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर-2 साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित बॉर्डर में मूल रूप से सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर थे। कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी भी फिल्म का हिस्सा थे। अब इस फिल्म के सीक्वल में कुछ नए कलाकारों को जोड़ा गया है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल के कंधों पर दारोमदार होने वाला है। वह एक बार फिर से भारतीय आर्मी की ड्रेस में तबाही मचाने वाले हैं।